फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers And Government Meeting, Farmers Were Silent, Asked For Answer In Yes Or No On Their Demands

Farmers Protest : बैठक में 'मौन व्रत' पर रहे किसान, मांगों पर 'हां' या 'नहीं' में मांगा जवाब

Sat, 05 Dec 2020 07:51 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 05 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers And Government Meeting, Farmers Were Silent, Asked For Answer In Yes Or No On Their Demands
किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई चर्चा में किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं - फोटो : amar ujala

सरकार के साथ पांचवें दौर की बातचीत में किसानों का समूह ‘मौन व्रत’ पर रहा और उसने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मुख्य मांग पर 'हां' या 'नहीं' में जवाब मांगा। किसान नेताओं ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक चली बैठक में किसान नेताओं ने सरकार से साफ-साफ 'हां' या 'नहीं' में इस बारे में जवाब देने को कहा कि वह कानूनों को निरस्त करेगी या नहीं।
विज्ञापन


पंजाब किसान यूनियन के नेता रुलधू सिंह ने कहा कि किसान यूनियन के नेता ‘मौन व्रत’ पर बैठे हैं। ऑल इंडिया किसान संघर्ष को-आर्डिनेशन कमेटी (एआईकेएससीसी) की कविता करुगंती ने कहा कि सरकार किसान नेताओं के सीधे-सीधे सवालों का जवाब नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब किसान यूनियन के कानूनी सलाहकार गुरलाभ सिंह महल ने कहा कि किसान नेता सरकार से 'हां' या 'नहीं' में जवाब चाहते हैं। बैठक में मौजूद कुछ किसान नेता अपने होठों पर अंगुली रखे हुए और 'हां' या 'नहीं' लिखा कागज हाथ में लिए हुए दिखे।


करुगंती ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मौन रहने का फैसला किया है। सरकारी पक्ष हमसे बुलवाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हमारी तरफ से पूरी तरह मौन है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed