फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmer tried to commit suicide in front of two ministers over not getting power connection

38 सालों में नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसान ने मंत्रियों के सामने पिया जहर

Tue, 18 Jun 2019 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Jun 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
farmer tried to commit suicide in front of two ministers over not getting power connection
किसान ने मंत्रियों के सामने पिया जहर - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में एक 39 साल के किसान ने बुलढाना में कथित तौर पर दो मंत्रियों के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि वह बिजली कनेक्शन न मिलने से नाराज था। पीड़ित का नाम ईश्वर सुपराव खराते है। वह वडोडा गांव का निवासी है। शनिवार को वह मलकापुर तालुका आया था जहां कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री रणजीत पाटिल और जिला संरक्षक मंत्री मदन येरावार उपस्थित थे। 

विज्ञापन


मलकापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पाटिल ने जैसे ही प्रदर्शनी का आयोजन किया किसान चिल्लाते हुए कहने लगा कि उसका परिवार पिछले 38 सालों से बिजली का कनेक्शन पाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे मिल नहीं रहा है। खराते ने कथित तौर पर एक जहरीली चीज पी ली जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल मे भर्ती किसान ने कहा, 'मेरे दादा ने 1980 में बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन वह हमें आजतक नहीं मिला है। हमारे निरंतर प्रयासों के बावजूद हमें कनेक्शन नहीं मिल रहा है। मैंने जिला प्रशासन को सूचित किया था कि मैं आत्महत्या करने वाला हूं लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की। इसलिए मैंने मंत्रियों के सामने जहर पी लिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





इस मामले पर बुलढाना बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा, 'श्रीराम खराते ने 1980 में बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उनकी अब मृत्यु हो चुकी है। 2006 ईश्वर खराते को एक डिमांड नोट भेजा गया था लेकिन वह उसका भुगतान नहीं कर पाया। यदि वह बकाया राशि का भुगतान कर देता है तो उसे कनेक्शन मिल जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed