फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmer sold his land to make dam

बांध बनवाने के लिए इस किसान ने बेच दी अपनी जमीन

Wed, 25 May 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
farmer sold his land to make dam
संजय तिड़के ने बांध बनवाने के लिए अपनी जमीन बेच दी। - फोटो : TOI

महाराष्ट्र के अकोला जिले के एक गांव में 42 साल के एक किसान ने बांध बनवाने के लिए अपनी जमीन ही बेच दी है। सूखे की स्थिति में उन्हें सरकार की तरफ से कोई मुआवजा नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी जमीन बेचकर अपने और गांव वालों के लिए बांध बनवाने की ठान ली।

विज्ञापन


इस किसान का नाम है संजय तिड़के। संजय और उनके भाई की सांग्वी दुर्गवाड़ा गांव में कुल मिलाकर 30 एकड़ जमीन है। संजय ने अपनी इस जमीन में से 10 एकड़ जमीन 55 लाख रुपयों में बेच दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इसमें से 20 लाख रुपयों से वह अपने और गांव वालों के लिए बांध का निर्माण करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


संजय 20 लाख की लागत से जो बांध बना रहे हैं उसमें 3 करोड़ लीटर पानी एकत्र करने की क्षमता है। संजय तिड़के ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का वह हिस्सा बेचा है जहां की फसल अक्सर बरसात के दिनों में बह जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय का कहना है कि हर बार बरसात में बहुत सारा पानी उनके खेतों से गुजरता था, जिससे फसल तबाह हो जाती थी। उन्होंने इस पानी को रोकने के लिए सरकार के एक बांध बनाने की गुहार भी की थी। कई बार आग्रह करने के बाद भी जब सरकार ने सहायता नहीं की तो संजय ने खुद ही अपना और गांव वालों की मदद करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed