{"_id":"5b39df104f1c1b6a4d8b9ae2","slug":"farmer-has-to-buy-bus-tickets-for-2-hens","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के कंडक्टर ने दो मुर्गियों का भी टिकट काटा, किसान हुआ हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के कंडक्टर ने दो मुर्गियों का भी टिकट काटा, किसान हुआ हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में यात्रा के दौरान एक किसान उस समय हैरान हो गया जब कंडक्टर ने उसके साथ ही दो मुर्गियों का टिकट भी काट लिया। किसान मुर्गियों को खरीद कर लौट रहा था, जिसके लिए किसान से हाफ टिकट चार्ज किया गया।
विज्ञापन
चिक्काबल्लापुर जिले के पेड्डनहल्ली निवासी किसान श्रीनिवास ने गौरीबिदानुर से 150 रुपए प्रति मुर्गी के हिसाब से दो मुर्गियां खरीदीं और वापस लौटने के लिए बस में बैठ गया। उसने 24 रुपए किराए के लिए कंडक्टर को 50 रुपए का नोट दिया। उसे 26 रुपए वापसी की उम्मीद थी, लेकिन जब कंडक्टर ने उसे 2 रुपए ही लौटाए तो वह हैरान रह गया।
विज्ञापन
टिकट चेक करने पर उसने देखा कि कंडक्टर ने उससे दो अतिरिक्त हाफ टिकट भी दिए हैं। इस बारे में जब श्रीनिवास ने पूछा कि उसके साथ कोई छोटा बच्चा नहीं है, फिर भी टिकट क्यों दिया। इस पर कंडक्टर ने कहा कि दो हाफ टिकट मुर्गियों के लिए दिए गए हैं। कंडक्टर के जवाब पर श्रीनिवास के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा और दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन
श्रीनिवास ने कहा कि हम किसानों के पास तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही सहारा है। मेरे पास दो मुर्गियां ही थीं, जिनका वजन कुल मिलाकर 2.5 किलो ही है। वे अलग सीट पर भी नहीं बैठी थीं। मैंने उन्हें प्लास्टिक बैग में डाल अपने पैरों पर रखा था। मैं हैरान हूं कि उनका भी टिकट वसूला गया। मैंने पैसे वापस करने को कहा, लेकिन कंडक्टर नहीं माना और कहा कि उसने नियमों के तहत ही ऐसा किया है। केएसआरटीसी के नियम के अनुसार किसी भी पक्षी या जानवर को टोकरी में रखकर, चेन से बांधकर रखना चाहिए। पैसंजर को इस बात का खासा ध्यान रखना चाहिए कि उसकी वजह से किसी अन्य को परेशानी ना हो।