फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farm laws: many important decisions have been taken in the Modi government on MSP says Narendra Tomar

कृषि कानून वापसी: नरेंद्र तोमर बोले, एमएसपी पर मोदी सरकार में लिए गए हैं कई अहम फैसले 

Mon, 29 Nov 2021 05:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 29 Nov 2021 05:17 PM IST
सार

दोनों सदनों में कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव पास होने से किसानों की पिछले डेढ़ साल से चल रही मांग पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Farm laws: many important decisions have been taken in the Modi government on MSP says Narendra Tomar
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोमवार को सरकार ने संसद में प्रस्ताव पास कर कृषि कानून वापस ले लिया। हालांकि किसान संगठन अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर अड़े हुए हैं।  सोमवार को संसद की कार्यवाही के बाद मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2014 के बाद से एमएसपी की खरीद को दोगुना कर दिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कई फसलों पर ये दाम लागू किए गए हैं।

विज्ञापन


दोनों सदनों में पास हुआ कृषि कानून वापसी विधेयक 
सोमवार को संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को सदन में रखा। लोकसभा से पास होने के बाद यह विधेयक राज्यसभा से भी पास हो गया। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद कृषि कानून वापस हो जाएगा। 
विज्ञापन


किसान संगठन अब एमएसपी की मांग पर अड़े 
दोनों सदनों में कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव पास होने से किसानों की पिछले डेढ़ साल से चल रही मांग पूरी हो गई है। लेकिन अभी भी सिंघु बॉर्डर, गाजीपुरी बॉर्डर समेत कई इलाकों में किसानों संगठन डेरा डाले हुए हैं। इनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। अब किसान संगठन एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत में एमएसपी पर सरकार का पक्ष रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद एमएसपी की खरीद को दोगुना कर दिया गया है। पहले एमएसपी पर केवल धान और गेहूं की फसल खरीदी जाती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में दलहन (दाल), तिलहन (तिलहन) और कपास पर भी एमएसपी की खरीद शुरू हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed