{"_id":"5f72dd918ebc3e9b946f49d7","slug":"farm-bills-pm-narendra-modi-attack-says-opposition-set-fire-to-the-tractor-that-farmers-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून: पीएम मोदी का हमला, कहा- जिस ट्रैक्टर की पूजा करते हैं किसान, उसमें विपक्ष ने लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि कानून: पीएम मोदी का हमला, कहा- जिस ट्रैक्टर की पूजा करते हैं किसान, उसमें विपक्ष ने लगाई आग
Tue, 29 Sep 2020 12:46 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter @BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में विपक्ष से लेकर किसान सड़क पर उतरा हुआ है। विपक्ष द्वारा इसे किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए सरकार पर खेती का निजीकरण करने का आरोप लगाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि ये कानून किसान के हित में है और इसकी मदद से अब किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकता है।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ये बात दोहराई है कि इन कानूनों की मदद से कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं, जिसका फायदा किसानों को होगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने उस उपकरण को आग लगाई, जिसकी किसान पूजा करते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अभी समाप्त हुए संसद सत्र में देश के किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कृषि कानून: राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी, अब दिल में की चोट
प्रधानमंत्री ने कहा, इन सुधारों से देश का श्रमिक, नौजवान, महिलाएं और किसान सशक्त होगा। लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। अब से कुछ दिन पूर्व देश ने अपने किसानों को अनेक बंधनों से मुक्त किया है। अब देश का किसान कहीं पर भी, किसी को भी अपनी उपज बेच सकता है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज जब केंद्र सरकार किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि किसान की गाड़ियां जब्त होती रहे, उनसे बिचौलिए मुनाफा कमाते रहे।
उन्होंने कहा, वर्षों तक ये लोग कहते रहें कि एमएसपी लागू करेंगे, लेकिन किया नहीं। एमएसपी लागू करने का काम स्वामीनाथन कमीशन की इच्छा के अनुसार हमारी ही सरकार ने किया। विरोध करने वाले किसानों को आजाद नहीं होने देना चाहते हैं, किसान जिनकी पूजा करता है उसे ही आग लगाई जा रही है। ऐसा करके ये लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं।