फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   famous critic of hindi literature namvar singh got brain hemorrhage seriously ill

प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह को ब्रेन हैमरेज, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Tue, 15 Jan 2019 07:38 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
famous critic of hindi literature namvar singh got brain hemorrhage seriously ill
नामवर सिंह (File Photo)

हिंदी के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह एक बार फिर गंभीर रूप से बीमार हैं। खबर आ रही है कि अपने कक्ष में गिर जाने की वजह से उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


नामवर सिंह को ब्रेन हैमरेज की खबर से साहित्यकार, पत्रकार जगत आहत हैं। सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंदी की प्रोफेसर सुधा सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर सूचना देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 
विज्ञापन


प्रो सुधा सिंह ने लिखा कि नामवर जी कल रात को सोते समय बिस्तर से गिर गए और उनका ब्रेन हैमरेज हो गया और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार, बातचीत कर रहे

वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने बताया कि नामवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम सात बजे के करीब उनकी हालत में सुधार होने की खबर है। उन्होंने बताया कि संभव है कि मंगलवार देर शाम तक उन्हें घर वापस ले आया जाए।



मालूम हो कि 28 जुलाई 1926 को बनारस के एक गांव में पैदा हुए नामवर सिंह को हिंदी के बेहतरीन समालोचक हैं। उन्होंने साहित्य में काशी विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी करने के बाद अध्यापन किया है। मध्य प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय और जेएनयू में भी उन्होंने पढ़ाया है। पिछले कई महीनों से वह थोड़े अस्वस्थ चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed