{"_id":"68542b63c56ff1d0ca0330a1","slug":"famous-bengali-writer-prafulla-roy-passed-away-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prafulla Roy: प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय का निधन, उनके लेखन में दिखी देश विभाजन की पीड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prafulla Roy: प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय का निधन, उनके लेखन में दिखी देश विभाजन की पीड़ा
Thu, 19 Jun 2025 08:54 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:54 PM IST
सार
प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। देश के विभाजन के बाद 1950 में वे स्वतंत्र भारत में कोलकाता रहने आए थे, लेकिन उनके लेखन में देश विभाजन की पीड़ा हमेशा रही।
विज्ञापन
प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय
- फोटो : एक्स-@airnewsalerts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रख्यात बंगाली साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रफुल्ल रॉय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनका जन्म 11 सितंबर 1934 को अविभाजित भारत के बिकासपुर (अब बांग्लादेश में) के राजदिया गांव में हुआ था। देश के विभाजन के बाद 1950 में वे स्वतंत्र भारत आए और कोलकाता को स्थायी निवास बना लिया, लेकिन उनके लेखन में देश विभाजन की पीड़ा हमेशा रही।
विज्ञापन
इसी पीड़ा को उन्होंने अपनी अमर कृति ‘केयापातार नौको’ (केयापत्ता की नाव) में उकेरा, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके लिखे कहानियों और उपन्यासों पर आधारित 45 टेलीफिल्म, धारावाहिक और फीचर फिल्में बनी हैं। इनमें पिंजोर (1971), बाघबंदी खेला (1975), मोहनार दिके (1984), आदमी और औरत (1984), एकांत आपन (1987), चराचर (1994), टारगेट (1997) समंद मेयर उपाख्यान (2003), क्रांतिकाल (2005) और केयापातार नौको आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रफुल्ल को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2003 में उन्हें ‘क्रांतिकाल’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इसके अलावा शरत स्मृति पुरस्कार समेत कई अन्य सम्मानों से भी नवाजा गया। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में प्रतिध्वनि, गुनेर काछाकाछि (आग के पास), भातेर गंधो (चावल की गंध), उत्ताल समयेर इतिकथा, रथयात्रा, पितृभूमि शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डा बर्ड स्ट्राइक का हॉटस्पॉट, पांच साल में 319 बार पक्षियों से टकराए विमान; दावा