फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family system ideals can be Indias gift to the world says RSS leader Hosabale

Dattatreya Hosabale: RSS नेता बोले- दुनिया को भारत की देन हो सकती है परिवार व्यवस्था, आदर्श स्थिति की आवश्यकता

Sun, 08 Jan 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

आरएसएस नेता ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सहित हर समाज मातृत्व की रक्षा के बारे में सोच रहा है। दुनिया भर में कई राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में पारिवारिक मूल्यों की रक्षा करने का वादा कर रहे हैं। भारत दुनिया को उपहार के रूप में परिवार प्रणाली दे सकता है।

विज्ञापन
Family system ideals can be Indias gift to the world says RSS leader Hosabale
Dattatreya Hosabale - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने रविवार को कहा कि दुनिया पारिवारिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम कर रही है और भारत दुनिया को उपहार के तौर पर परिवार व्यवस्था दे सकता है। होसबोले यहां आरएसएस से प्रेरित संगठन 'विश्वमांगल्य सभा' के कार्यालय भवन के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। 

विज्ञापन


विश्वमांगल्य सभा और इसकी महिला पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए होसबोले ने कहा, भारतीय संस्कृति हमेशा धार्मिकता के जरिए लोगों के कल्याण और विश्व कल्याण के लिए काम करती रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र सहित हर समाज मातृत्व की रक्षा के बारे में सोच रहा है। दुनिया भर में कई राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में पारिवारिक मूल्यों की रक्षा करने का वादा कर रहे हैं। भारत दुनिया को उपहार के रूप में परिवार प्रणाली दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, अगर हम दुनिया को परिवार प्रणाली देना चाहते हैं, तो हमें एक आदर्श स्थिति में होने की जरूरत है, ताकि दुनिया हमारे उदाहरण को स्वीकार करे। लोगों को इस पहलू के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करनी चाहिए और ऐसे आदर्श परिवार बनाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed