फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   family of deceased contractor of Belagavi says we are not bothered by resignation of Eshwarappa we want arrest news in Hindi

कर्नाटक: मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे से संतुष्ट नहीं मृत ठेकेदार का परिवार, कहा- हम केवल गिरफ्तारी चाहते हैं

Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के कुछ सप्ताह बाद एक ठेकेदार को मृत अवस्था में पाया गया था। मामले में पुलिस ने ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
family of deceased contractor of Belagavi says we are not bothered by resignation of Eshwarappa we want arrest news in Hindi
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : twitter/ikseshwarappa

विस्तार

कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल के परिवार ने गुरुवार को कहा कि हमें कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है। परिवार ने ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मामले में राजनीतिक विवाद शुरू होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने गुरुवार की शाम को ही मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने बेलगावी में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'एफआईआर में तीन नाम ए1, ए2 और ए3 के के तौर पर दर्ज हैं। पुलिस विभाग जांच करना है और उन्हें तीनों को गिरफ्तार करना होगा... हम गिरफ्तारी चाहते हैं, हमने कभी इस्तीफे की मांग नहीं की। यह राज्य सरकार और उनका (ईश्वरप्पा) का फैसला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरप्पा के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत पाटिल ने कहा कि हमारे परिवार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई ने जो व्हाट्सएप मैसेज में लिखा था, उसी बात का उल्लेख मैंने अपनी शिकायत में किया है। एफआईआर में जिन तीन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं उनकी हर हालत में गिरफ्तारी होनी चाहिए।'

मृत्यु से कुछ दिन पहले लगाए थे ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप
बेलगावी के ठेकेदार संतोष पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक होटल में मृत मिले थे। कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचाप के आरोप लगाए थे। व्हाट्सएप मैसेज के रूप में एक कथित सुसाइड नोट में पाटिल ने अपनी मौत के लिए ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया था। उनके परिजनों की शिकायत पर उडुपी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


एफआईआर में ईश्वरप्पा का नाम ए1 (आरोपी संख्या 1) और उनके सहयोगियों बसवराज और रमेश का नाम ए2 व ए3 के तौर पर दर्ज किया गया है। प्रशांत पाटिल ने उस विकास कार्य के लिए भुगतान की मांग भी की है जो उनके भाई ने लिया था। इसके अलावा उन्होंने मुआवजे और भाई की विधवा के लिए सरकारी नौकरी की मांग भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed