फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake UP govt website runs opinion poll on Ram Temple

जाली वेबसाइट बना अयोध्या मुद्दे पर चलाया जा रहा फर्जी पोल

Fri, 24 Mar 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Fri, 24 Mar 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Fake UP govt website runs opinion poll on Ram Temple

अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर यूपी सरकार की जाली वेबसाइट बनाकर पब्लिक ओपिनियन पोल कराए जाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। खास बात ये है कि वेबसाइट का कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी है। http://ayodhya-issue.gov-up.in/ यूआरएल वाली इस वेबसाइट में अयोध्या मुद्दे पर आम जनता से राय मांगी गई है।

विज्ञापन


शुरुआत में इस वेबसाइट को यूपी सरकार की वेबसाइट के तौर पर प्रचारित किया गया लेकिन जांच करने पर जल्द ही इसकी असलियत सामने आ गई। हालांकि इस बीच काफी संख्या में लोगों ने इस पर अपनी राय भी जाहिर कर दी। सोशल मीडिया पर भी जल्द ही यह वायरल होने लगी। खास बात ये है कि अयोध्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अंग्रेजी में पोल किया
विज्ञापन

गया है जिसका शीर्षक रखा गया है अयोध्या इश्यू- पब्लिक ऑपिनियन पोल। जिसमें निम्न चार विकल्प दिए गए थे। पोल को पूरी तरह विश्वसनीय साबित करने के लिए इसमें वोटर की उम्र संबंधी कई शर्तें भी शामिल की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. राम मंदिर को जितने जल्दी हो सके राम जन्मभूमि वाली जगह पर बनाया जाना चाहिए। मस्जिद को कहीं भी बनाया जा सकता है।

2. राम मंदिर और नई मस्जिद को अगल-बगल बनाया जाना चाहिए।

3. बाबरी मस्जिद को उसी की जगह बनाया जाना चाहिए और राम मंदिर को उसके पास में ही बनाया जाना चाहिए।

4. राम मंदिर के लिए लोगों की भावनाओं को अलग रखकर कानून के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट को फैसला करना चाहिए।

वहीं इस फर्जीवाड़े की खबर जल्द ही यूपी सरकार के कानों तक भी पहुंची जिसके बाद सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि उसकी ओर से ऐसा कोई सर्वे या ओपिनियन पोल नहीं करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed