फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake Remdesivir Gang busted by Delhi Police

शर्मनाक: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते सफदरजंग अस्पताल का हाउस कीपिंग स्टाफ गिरफ्तार

Fri, 30 Apr 2021 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Apr 2021 07:08 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते, इनका अवैध निर्माण करते दो मामलों में कई लोगों को किया गिरफ्तार...

विज्ञापन
Fake Remdesivir Gang busted by Delhi Police
नकली रेमेडीविर इंजेक्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना ने इंसानों के दोनों रूप दिखा दिए हैं। कुछ इसी संकट काल में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं, उनका दुख-दर्द कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ इसी संकट काल का लाभ उठाते हुए बेहद आवश्यक चीजों की कालाबाजारी कर रहे हैं। सरोजिनी नजर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन को अवैध रूप से बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अभिषेक कुमार सफदरजंग अस्पताल में हाउस कीपिंग स्टाफ के रूप में काम करता है तो दूसरा प्रमोद कुमार नाम का व्यक्ति खान मार्केट एरिया में रहता है और फार्मेसी के व्यवसाय से जुड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की दस डोज बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया है कि वे इस इंजेक्शन को जरूरतमंद लोगों को 35 से 50 हजार रुपये के बीच में बेच दिया करते थे। कोरोना की महामारी के दौरान इस दवा की मांग में अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है और कोरोना पीड़ितों के परिवार इसके लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

विज्ञापन

Fake Remdesivir Gang busted by Delhi Police
दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी रेमेडिसविर गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : Amar Ujala

फर्जी रेमडेसिविर बनाने में सात गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने शुक्रवार को ही फर्जी रेमडेसिविर बनाने और उसे बेचने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग उत्तराखंड से नकली रेमडेसिविर बनाकर उसे दिल्ली और आसपास के राज्यों में बेचता था। पुलिस ने इस मामले में शोइब खान और मोहन कुमार झा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं। ये अपराधी इन्हें कोरोना पीड़ित परिवारों को 25 से 40 हजार रुपये में बेचते थे।

मालवीय नगर थाना पुलिस ने कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। इसमें एक आरोपी लोगों के कोरोना सैंपल लेकर बिना टेस्ट किये एक लैब के रिपोर्ट पैड पर फर्जी रिपोर्ट बनाकर दे दिया करता था। पुलिस ने इस मामले में एक लैब टेक्नीशियन को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed