फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fake news is circulating on social media about vandalism of a mosque in Tripura

फेक न्यूज से सावधान: त्रिपुरा मामले पर गृह मंत्रालय ने कहा- मस्जिद में तोड़फोड़ और दुष्कर्म जैसी खबरें अफवाह, न करें विश्वास

Sun, 14 Nov 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,त्रिपुरा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 04:01 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने कहा कि काकराबन के दरगाबाजार इलाके में मस्जिद को नुकसान नहीं हुआ है और गोमती जिले में त्रिपुरा पुलिस शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
fake news is circulating on social media about vandalism of a mosque in Tripura
त्रिपुरा हिंसा - फोटो : social media

विस्तार

फेक न्यूज से कितना कुछ हो सकता है इसका अंदाजा हर कोई जानता है। त्रिपुरा में हुई घटनाओं के लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत खबरें फैलाई जा रही है। इसके लिए गृह मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा की एक मस्जिद में तोड़फोड़ की सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर फर्जी हैं इन पर विश्वास न करें।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि  त्रिपुरा में इन घटनाओं में किसी व्यक्ति की साधारण या गंभीर चोट, दुष्कर्म या मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है जैसा कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बताया जा रहा है। साथ ही कहा कि  त्रिपुरा में किसी भी मस्जिद के ढांचे को नुकसान पहुंचाने का कोई मामला सामने नहीं आया है और लोगों को शांत रहना चाहिए और ऐसी फर्जी खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


त्रिपुरा पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
गृह मंत्रालय ने कहा कि काकराबन के दरगाबाजार इलाके में मस्जिद को नुकसान नहीं हुआ है और गोमती जिले में त्रिपुरा पुलिस शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है। आगे कहा कि महाराष्ट्र में, हिंसा और आपत्तिजनक बयानों की खबरें आई हैं जिनका उद्देश्य त्रिपुरा के बारे में फर्जी खबरों के आधार पर शांति और सद्भाव को बिगाड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा में हुई घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के बाद महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई है। अमरावती में, त्रिपुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्याचार को रोकने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने के लिए शुक्रवार को 8,000 से अधिक लोग जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमा हुए थे। अमरावती, नांदेड़, मालेगांव, वाशिम और यवतमाल में हिंसा की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed