प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में भी सक्रिय है 'स्पेशल 26', फर्जी समन भेजकर कर रहे वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी ने लोगों को सचेत किया है कि वे इस तरह के वसूली गैंग से बचकर रहें। जैसे ही उन्हें शक हो, वे तुरंत ईडी को सूचित करें। जांच एजेंसी के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि ऐसे बेईमान लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, जो ईडी अधिकारियों का रूप धारण कर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसे वसूलने के मकसद से ऐसे लोग आम जनता के साथ नकली पत्राचार करते हैं। यह पत्राचार समन के रूप में होता है। ऐसे फर्जी समन कई बड़ी फर्मों के संचालकों के पास भी भेजे गए हैं।
इस तरह के मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसके लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाता है। ईडी ने ऐसी कई शिकायतें और एफआईआर हाल के दिनों में देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराई गई हैं। ऐसे ही मामले में एक आरोपी की पहचान भी की गई है। उसे ईडी अधिकारी की ओर से एक फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वहीं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ईडी ने उचित कदम उठाए हैं। ईडी हमेशा अपने पांच मुख्य मूल्यों अर्थात् अखंडता, जवाबदेही, प्रतिबद्धता, उत्कृष्टता और निष्पक्षता के साथ काम करती है। ईडी सभी हितधारकों से घनिष्ठ सहयोग की मांग करता है और उनसे अपील करता है कि ऐसे मामलों को ईडी के साथ तुरंत बिना किसी हिचकिचाहट के साझा करें। चंडीगढ़ (0172-2540465), दिल्ली (011-23210692), मुंबई (022-22614091), चेन्नई (044-28255051), कोलकाता (033-2257851) पर क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से इस तरह की जानकारी साझा की जा सकती है।
किसी भी असुविधा के मामले में, पीड़ित हेड ऑफिस (011- 24692055) पर संपर्क कर सकते हैं या dir-enforce@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं।