फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fake currency printing press in pakistan

पाक ने पेशावर में बनाया है नकली नोट का छपाईखाना, ISI की निगरानी में कर रहा काम

Thu, 10 Nov 2016 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
fake currency printing press in pakistan
नोट
नरेंद्र मोदी सरकार ने 500 के नए नोट और 2000 रुपए के नोट लाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था से नोट काफी सुरक्षित रहेंगे और नकली नोटों का धंधा करने वालों पर काबू पाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रॉ, आईबी और डीआरआई ने खुफिया रूप से पिछले कुछ महीनों में छप रहे नोटों की जांच की है। एजेंसियों ने सरकार और रिजर्व बैंक को पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि पाकिस्तान के पेशावर शहर में भारतीय नकली नोट छापने के लिए एक छापाखाना बनाया गया है। इसमें छापे जाने वाले नोटों में अधिकांश 500 और हजार के हैं।
विज्ञापन


एजेंसियों का दावा है कि नकली नोट का यह छापाखाना पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की निगरानी में काम कर रही है। वह अपने नेटवर्क के जरिए इसे भारत में पहुंचाती है और फिर खपाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नोट छापने में जीरो एरर हासिल कर लिया था

fake currency printing press in pakistan
नोट
500 और 2000 के जो नए नोट आए हैं उस पर एजेंसियों का दावा है कि इन नोटों में जो सुरक्षा मापदंड अपनाए गए हैं, आने वाले कुछ वक्त तक उनकी नकल करना पाकिस्तान और दूसरे आपराधिक नेटवर्क्स के लिए लगभग नामुमकिन है।

रिजर्व बैंक और सरकार को सौंपी रिपोर्ट में एजेंसियों ने दावा किया था कि कुछ साल पहले पाकिस्तानी मशीनरी ने नकली भारतीय नोट छापने में जीरो एरर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed