{"_id":"5d7ea0c58ebc3e01451c1362","slug":"fadnavis-says-if-told-me-to-work-in-modi-cabinet-i-would-be-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर फडणवीस बोले- काम करने में खुशी होगी, राहुल को दी नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर फडणवीस बोले- काम करने में खुशी होगी, राहुल को दी नसीहत
Mon, 16 Sep 2019 02:06 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:06 AM IST
सार
- यदि मुझसे कहा गया तो नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में काम करने पर खुशी होगी- फडणवीस
- फडणवीस ने कहा- लोगों का कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी से भरोसा उठ चुका है
- 'कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई पूरी तरह से अव्यवस्थित है। वे हमारा मुकाबला कैसे कर सकते हैं’
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाजनादेश यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस बार भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश मिलेगा। फडणवीस राज्य की 288 सीटों में से 100 से अधिक पर जन संपर्क कर चुके हैं। जन संपर्क अभियान के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि यदि उनसे कहा गया तो उन्हें नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में काम करने पर खुशी होगी।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत इस पार्टी के नेतृत्व में आम लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि यदि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनसे केन्द्र सरकार में काम करने के लिए कहा गया तो वह क्या कदम उठायेंगे।
विज्ञापन
फडणवीस ने पहले यह स्पष्ट किया था कि इस वर्ष अक्टूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के बाद वह एक बार फिर महाराष्ट्र में राजग के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे। फड़णवीस महाराष्ट्र में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। उनके पांच साल के कार्यकाल को पूरा होने में महज चंद दिन बचे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपनी महाजनादेश यात्रा के तहत सतारा जा रहे थे। यह यात्रा 19 सितम्बर को नासिक जिले में संपन्न होनी है और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी सरकार को एक और कार्यकाल मिलेगा, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने काम किया है और हम इन कामों पर ही बात करने लोगों के बीच जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में सकारात्मक भावनाओं को जागृत करना है।’
फडणवीस ने कहा, ‘लोगों का कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी से भरोसा उठ चुका है। उनमें अपनी टिप्पणियों के परिणामों की गहरी समझ नहीं है। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाये जाने के बाद उनकी टिप्पणियों का पाकिस्तान ने अपने दावे को सही ठहराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया। राहुल गांधी को अपने शब्दों के बारे में बहुत सतर्क रहना चाहिए। राहुल की कोई विश्वसनीयता नहीं रही है कि वह कोई भी वादा करें। मैं कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई को पूरी तरह से अव्यवस्थित देखता हूं। कांग्रेस के एक नेता को अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में वे हमारा मुकाबला कैसे कर सकते हैं।’
गौरतलब है कि राज्य के 2014 के चुनाव में भाजपा ने विधानसभा की 288 सीटों में से सबसे अधिक 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 63 सीटें जीती थी।