फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis said, it was a big mistake to fight assembly elections with Shiv Sena, if fighting alone could have won 150 seats

बोले फडणवीस, शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना बड़ी भूल, अकेले लड़ते तो जीत सकते थे 150 सीट

Fri, 18 Sep 2020 08:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Sep 2020 08:56 PM IST
सार

फडणवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ पत्रकार भाऊ तोरसेकर ने एक किताब लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले लड़ेगी तो 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी...

विज्ञापन
Fadnavis said, it was a big mistake to fight assembly elections with Shiv Sena, if fighting alone could have won 150 seats
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने साल 2019 में शिवसेना के साथ गठबंधन को बड़ी भूल बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन करने का फैसला सही नहीं था। भाजपा साल 2019 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ती तो हमें 150 से ज्यादा सीटें मिलतीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुंबई भाजपा कार्यालय में सेवा सप्ताह वर्चुअल रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ पत्रकार भाऊ तोरसेकर ने एक किताब लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले लड़ेगी तो 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी और यदि शिवसेना के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी तो 200 से ज्यादा सीटें जातेगी।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन के विकल्प को स्वीकार किया। यदि शिवसेना से गठबंधन नहीं करते तो भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 150 सीटें मिल जातीं। फडणवीस ने कहा, तोरसेकर ने मोदी के बारे में भी दो भविष्यवाणी की थीं जो सच साबित हुईं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि भाजपा विधानसभा चुनाव में शिवसेना से गठबंधन नहीं करती तो तोरसेकर की यह भविष्यवाणी भी सही साबित होती। 

भारतीय सैनिकों ने 100 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे

फडणवीस ने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद में गलवान घाटी में झड़प के के दौरान भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीन के 100 से अधिक जवानों को मार गिराया था। चीन सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं कर पाया। फडणवीस ने दावा किया कि भारत ने चीन को एक इंच भी जगह पर  कब्जा करने नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed