{"_id":"5ddd83cd8ebc3e54f446326e","slug":"fadnavis-became-the-least-time-cm-of-maharashtra-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के इतिहास के सबसे कम समय वाले सीएम बने फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के इतिहास के सबसे कम समय वाले सीएम बने फडणवीस
Wed, 27 Nov 2019 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस के वसंतराव पाटिल के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महज दूसरे नेता बने देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को एक अनचाहा इतिहास भी बना गए।
विज्ञापन
23 नवंबर को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के महज चार दिन बाद 26 नवंबर को पद से इस्तीफा देते ही भाजपा नेता फडणवीस ने राज्य के 59 साल के इतिहास में सबसे कम समय के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
उनसे पहले यह रिकॉर्ड पीके सावंत के नाम था, जिन्होंने 1963 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. कन्नामवार के निधन पर 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
विज्ञापन