फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis absent at Maha BJP's celebration; to skip national executive meeting in Hyderabad

Maharashtra: भाजपा कार्यालय में आयोजित जश्न कार्यक्रम से नदारद रहे फडणवीस, हैदराबाद की बैठक में भी नहीं होंगे शामिल

Fri, 01 Jul 2022 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 09:38 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि बाद में उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फडणवीस एक दिन बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित जश्न कार्यक्रम से दूर रहे। 

विज्ञापन
Fadnavis absent at Maha BJP's celebration; to skip national executive meeting in Hyderabad
महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर मंथन के लिए दिल्ली पहुंचे फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


फडणवीस शुक्रवार को यहां राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भी नदारद रहे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के पतन और ढाई साल बाद सत्ता में वापसी का जश्न मनाने के लिए दक्षिण मुंबई में भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे फडणवीस
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि बाद में उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फडणवीस एक दिन बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित जश्न कार्यक्रम से दूर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के एक करीबी ने बताया कि वह 3 जुलाई से महाराष्ट्र के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले अपने आवास पर बैठकें करने में व्यस्त हैं। 

हैदराबाद की बैठक से भी दूर रहेंगे
यह पूछे जाने पर कि क्या फडणवीस हैदराबाद में शनिवार से शुरू होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे, भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, "उन्होंने हमारे राष्ट्रीय नेताओं से बात की है और उन्हें यहां की स्थिति के बारे में बताया है। वह हैदराबाद की बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि तारीखें विधायिका सत्र के साथ ओवरलैप हो रही हैं।" 

सूत्र ने बताया कि वह शुक्रवार शाम यहां एक होटल में भाजपा विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले अटकलें लग रही थीं कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


कभी फडणवीस सरकार में मंत्री थे शिंदे
हालांकि गुरुवार की शाम उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में घोषमा की कि शिवसेना के बागी नेता शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि वह खुद सरकार का हिस्सा नहीं होंगे। विशेष रूप से भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। बता दें कि 2014 से 2019 तक जब राज्य में फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार थी तब में मंत्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed