फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   facts about madhya pradesh politics

कौन बनी थीं मप्र की पहली महिला मुख्यमंत्री, किसने कुर्सी पर किया सबसे ज्यादा राज

Wed, 10 Oct 2018 07:44 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
facts about madhya pradesh politics
प्रतीकात्मक तस्वीर

नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में सबसे अहम मध्य प्रदेश माना जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के बारे में कुछ तथ्य-

विज्ञापन

 

- मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और यहां अब तक 14 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि यहां अब तक सिर्फ तीन मुख्यमंत्रियों ने ही अपना कार्यकाल पूरा किया है। 

विज्ञापन

 

- मध्यप्रदेश में  230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है। 

 

- मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ला थे, जिन्होंने 1 नवंबर 1956 को पदभार संभाला था। लेकिन इनका कार्यकाल मात्र 60 दिनों तक का ही रहा। मुख्यंत्री के पद पर रहते हुए ही उनका देहांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- मध्यप्रदेश में अब तक 17 मुख्यमंत्री हुए हैं, जिनमें कैलाश नाथ काटजू, दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने ही अपना पांच सालों का कार्यकाल पूरा किया है। 

 

- मध्यप्रदेश में अब तक तीन बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है पहली बार साल 1977 में, दूसरी बार साल 1980 और तीसरी बार साल 1992 में...।

 

- उमा भारती मध्यप्रदेश की पहली और इकलौती महिला मुख्यमंत्री रही हैं। हालांकि उमा भारती भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं थीं। वे 259 दिनों के लिए सत्ता पर काबिज हुई थीं। 

 

- शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कुर्सी पर काबिज रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। 2005 से लेकर अब तक शिवराज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed