{"_id":"63a82383cc2f3329984344a3","slug":"factory-workers-allegedly-kill-owner-and-two-others-after-being-sacked-from-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: दफ्तर में सोते कर्मचारी को नौकरी से निकालना मालिक को पड़ा भारी, ऑनलाइन चाकू मंगाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: दफ्तर में सोते कर्मचारी को नौकरी से निकालना मालिक को पड़ा भारी, ऑनलाइन चाकू मंगाकर उतारा मौत के घाट
Sun, 25 Dec 2022 06:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:15 PM IST
सार
इस हत्याकांड का गुजरात सरकार ने भी संज्ञान लिया है। फैक्ट्री मालिक और दो अन्य की हत्या को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में नौकरी से निकाले जाने के कारण नाराज कारखाने के एक कर्मचारी ने अपने एक सहयोगी के साथ कथित तौर पर मालिक और दो अन्य लोगों की हत्या कर दी। चौंकाने वाली ये वारदात सूरत के अमरौली पुलिस थाने की है। सूरत के डीसीपी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वारदात में आरोपी एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जोन-5 डीसीपी हर्षद मेहता ने कहा कि रविवार को सूरत शहर के अमरोली इलाके के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कशीदाकारी फर्म वेदांत टेक्सो में तिहरा हत्याकांड हुआ। नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक कर्मचारी ने फर्म के मालिक उसके पिता और चाचा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसका एक सहयोगी भी साथ था। फिलहाल मामले में कारर्वाई करते हुए सूरत पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को धारदार हथियारों से लैस होकर कारखाने में जाते हुए और पीड़ितों पर कई बार वार करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी हर्षद मेहता ने बताया कि आरोपी और उसका सहयोगी रविवार सुबह कंपनी में आए और यूनिट के मालिक, उनके पिता और चाचा को चाकू मार दिया। मृतकों की पहचान कल्पेश ढोलकिया (36), धनजी ढोलकिया (61) और घनश्याम राजोडिया (48) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि कारखाने के मालिक ने 10 दिन पहले उसे नौकरी से महज इसलिए निकाल दिया था क्योंकि वह रात में शिफ्ट के दौरान सो रहा था। उस समय उनके बीच जबरदस्त बहस हुई थी।
डीसीपी ने कहा कि पूरी घटना बहुत गंभीर और दुखद है। सूरत पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी को पकड़ने में शामिल थीं।" उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दायर करना है। इसके अलावा प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने मालिक से लड़ाई के बाद चाकू ऑनलाइन खरीदा था।
वहीं, इस हत्याकांड का गुजरात सरकार ने भी संज्ञान लिया है। फैक्ट्री मालिक और दो अन्य की हत्या को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।