Fact Check: ट्रेन में टीटीई का लड़की से रिश्वत लेने का स्क्रिप्टेड वीडियो असली बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें ट्रेन में टीटी एक लड़की से बदसलूकी कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि लड़की के पास टिकट नहीं होने के कारण उसके साथ ऐसा हुआ। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक टिकट कलेक्टर लड़की से पैसे लेते और उसका हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि टिकट न होने पर टीटी लड़की के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच में सामने आया कि वीडिया स्क्रिप्टेड है। वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। इस वीडियो में दिख रहे लोग केवल वीडियो में किरदार निभा रहे हैं।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि लड़की के पास टिकट नहीं होने के कारण ट्रेन में मौजूद टीटी उसके साथ बदसलूकी कर रहा है।
बुन्देलखण्ड मीडिया नाम के एक फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “टिकट न होने पर लड़की का उठाया फायदा” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें आफिशियल राज ठाकुर नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस अकाउंट पर वीडियो को 21 सितंबर 2025 को शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करके कैप्शन में लिखा गया था “टिकट ना होने पर लड़की के साथ किया ऐसा” साथ ही पूरा वीडियो राज ठाकुर नाम के फेसबुक चैनल पर देखने के लिए लिखा गया था। इसके साथ एक अस्वीकरण में बताया गया था कि यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है, वास्तविक नहीं है, सभी सामग्री केवल मनोरंजन और जागरूकता के उद्देश्य से है, न कि अभद्र भाषा के लिए।
हमें राज ठाकुर नाम के उसी कंटेंट क्रिएटर का एक यूट्यूब चैनल भी मिला, जहां यही वीडियो अपलोड किया गया था और उसके विवरण में लिखा था कि यह स्क्रिप्टेड है। इसके अलावा, चैनल के बायो में भी लिखा है कि वह एक कंटेंट क्रिएटर है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह वीडियो असली नहीं है।
इसके अलावा, वायरल वीडियो में दिखाए गए किरदार को निभा रहे कलाकार उसी अकाउंट के दूसरे वीडियो में भी अभिनय करते दिख रहे हैं। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है और असली नहीं है। सभी वीडियो को अलग-अलग समय पर चैनल पर अपलोड किया गया था। इन वीडियो को आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि स्क्रिप्टेड वीडियो को झूठे दावे को साथ शेयर किया जा रहा है।