Fact Check: अमेरिका में 2018 की रैली की तस्वीर को 2026 में न्यूयॉर्क में हुई रैली की बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में लोगों की एक भीड़ को न्यूयॉक में हुए ट्रंप विरोधी प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर आठ साल पुरानी निकली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही ही। तस्वीर में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। ये दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रेनी निकोल नाम की एक महिला को ICE एजेंट ने गोली मार दी थी। इसी घटना ने लोगों का गुस्सा बाहर ला दिया और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। 11 जनवरी 2026 को न्यूयॉर्क में फिफ्थ एवेन्यू पर मार्च भी हुआ था।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में तस्वीर को न्यूयॉर्क प्रदर्शन के होने के दावे को गलत पाया। हमारी जांच में सामने आया यह तस्वीर मार्च 2018 में वाशिंगटन डीसी के पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर हुई ‘मार्च फॉर अवर लाइव्स’ रैली की है। यह रैली फरवरी 2018 में फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी के बाद की गई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। इसका उद्देश्य बंदूक नियंत्रण के पक्ष में आवाज उठाना था।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके हाल ही में ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क में हुए प्रदर्शन की बताकर शेयर किया जा रहा है।
काविश अजीज (@azizkavish) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “न्यूयॉर्क में माय डियर फ्रेंड डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर चुके हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें 2018 की इंडिपेंडेंट की मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में वायरल हो रही तस्वीर मौजूद थी। इस रिपोर्ट में अमेरिकी लोगों द्वारा प्रदर्शन में हिस्सा लेने के एक पोल का संक्षिप्त विवरण किया था।
आगे हमें इसी तस्वीर के साथ एक और मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 24 मार्च 2018 को प्रकाशित करके बताया गया था कि शनिवार को वाशिंगटन में गन कंट्रोल के समर्थन में “मार्च फॉर अवर लाइव्स” रैली के दौरान, स्टेज से पश्चिम की ओर देखने पर, पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में भरी भीड़ दिख रही है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर 2018 में वाशिंगटन में हुए एक मार्च की है। इसका न्यूयॉर्क में हुए ट्रंप विरोधी प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।