फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact check: Are these photos of earth really sent by Chandrayaan 2

पड़ताल: क्या सच में चंद्रयान-2 ने भेजी हैं पृथ्वी की पहली तस्वीरें?

Mon, 29 Jul 2019 02:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Fact check: Are these photos of earth really sent by Chandrayaan 2
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें - फोटो : social media

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद से ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें चंद्रयान-2 से क्लिक की गई हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन


अमर उजाला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों की सत्यता जानने के लिए पड़ताल की। पड़ताल में तस्वीरों से जुड़ी कई बातें सामने आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसरो ने नहीं की शेयर

चंद्रयान-2 भारत का चंद्रमा मिशन है, जिसमें यान को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा गया है। लॉन्चिंग के 53 से 54 दिन बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान- 2 की लैंडिंग होगी। इसरो मिशन के लॉन्च होने के बाद से ही पल-पल की जानकारी अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर कर रहा है। लेकिन इसरो की ओर से ऐसी कोई तस्वीर शेयर नहीं की गई है, जिसे चंद्रयान-2 से लिया गया हो।

  

क्या है तस्वीरों की सच्चाई?

इन तस्वीरों को लेकर जब गूगल सर्च किया गया तो पता चला कि पहली तस्वीर 26 फरवरी, 2017 में द टेलीग्राफ के एक लेख में प्रकाशित की गई थी। जिसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लिया गया था। 



वहीं दूसरी तस्वीर को एक एनिमेटेड वीडियो से लिया गया है। जिसका शीर्षक 'लाइट ओवर द मॉर्निंग अर्थ' है।



आखिर में निष्कर्ष ये निकलता है कि जिन तस्वीरों को चंद्रयान-2 द्वारा ली गई तस्वीरें बताया दा रहा है, उनका इस मिशन से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed