फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facilities being provided to public are being ended Kharge said on 139th foundation day of Congress

Congress: जनता को मिल रहीं सहूलियतों को किया जा रहा खत्म, कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर बोले खरगे

Fri, 29 Dec 2023 06:55 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 06:55 AM IST
सार

खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ हैं। लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई आकाश छू रही है। बेरोजगारी भी चरम पर है। 30 लाख रिक्तियां हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है, क्योंकि पिछड़े वर्गों को समायोजित करना होगा।

विज्ञापन
Facilities being provided to public are being ended Kharge said on 139th foundation day of Congress
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मिल रहीं सहूलियतें धीरे-धीरे खत्म कर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश पर 5 लाख करोड़ कर्ज छोड़कर गई थी जो आज बढ़कर 200 लाख करोड़ हो गया है। इसलिए देश को बचाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जिताना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में पार्टी की ‘हैं तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, कांग्रेस संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।
विज्ञापन


लोकतंत्र खतरे में, महंगाई आसमान छू रही है। खरगे ने कहा कि नागपुर में दो विचारधाराएं हैं। एक डॉ. बीआर आंबेडकर की जो प्रगतिशील है और दूसरी आरएसएस की जो देश को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नागपुर क्रांतिकारियों की भूमि है, जहां बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी ने बड़े पैमाने पर काम किया। अगर भाजपा और आरएसएस दोबारा सत्ता में आते हैं जो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ हैं। लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई आकाश छू रही है। बेरोजगारी भी चरम पर है। 30 लाख रिक्तियां हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है, क्योंकि पिछड़े वर्गों को समायोजित करना होगा।


एक ही संगठन से जुड़े लोग बन रहे कुलपति
भाजपा पर हमला करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं। ये संस्थाएं आपकी हैं, लेकिन अब संघ और भाजपा उन पर कब्जा कर रही हैं। आप देश के सारे विश्वविद्यालयों को देख लीजिए। सारे कुलपति एक संगठन के हैं। कुलपति की नियुक्ति आज मेरिट पर नहीं हो रही। आप एक संगठन में हैं तो कुलपति बन सकते हैं। उन्होंने केंद्र में सत्ता में आने पर जाति गणना कराने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed