{"_id":"5f8895190ca886453d092216","slug":"facebook-page-of-former-loksabha-speaker-meira-kumar-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक, कांग्रेस ने कहा- दबाई जा रही विपक्ष की आवाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक, कांग्रेस ने कहा- दबाई जा रही विपक्ष की आवाज
Thu, 15 Oct 2020 11:59 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
मीरा कुमार
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार का फेसबुक पेज अचानक ब्लॉक हो गया। मीरा कुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी साथ ही ब्लॉक हुए पेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।
विज्ञापन
ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया, साथ ही उन्होंने लिखा कि विरोध की आवाज को कुचल दिया। साथ ही लिखा लोकतंत्र पर हमला और लिखा कि बिहार इलेक्शन से पहले यह महज एक संयोग नहीं हो सकता।
विज्ञापन
#फ़ेस्बुक पेज ब्लॉक किया गया ! आखिर क्यों ?
विज्ञापन विज्ञापन
लोकतंत्र पर आघात !
यह महज़ संयोग नहीं हो सकता कि #बिहारविधानसभाचुनाव से पहले #फ़ेस्बुक मेरे पेज को ब्लॉक करता है !@INCIndia @INCBihar @INCIndiaLive #बिहार #बिहारचुनाव2020 #BiharElection2020 #BiharElections #Facebook pic.twitter.com/NwcHLxmKHL — Meira Kumar (@meira_kumar) October 15, 2020
वहीं मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक होने से कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई, कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने फेसबुक को मोदी सरकार के एजेंडे के अधीन काम करने वाला करार दिया साथ ही कहा कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए क्षुद्र रणनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है।