फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook gave alert about girl who was to commit suicide, police saved her life

फेसबुक ने बताया लड़की खुदकुशी करने वाली है, पुलिस ने बचाई जान

Wed, 25 Jul 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Wed, 25 Jul 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Facebook gave alert about girl who was to commit suicide, police saved her life
प्रतीकात्मक तस्वीर
फेसबुक ने खुदकुशी करने जा रही एक असम की एक लड़की की जान बचाने में पुलिस की मदद की। फेसबुक ने इस बारे में अलर्ट भेजकर पुलिस को सावधान कर दिया और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की की जान बचा ली।
विज्ञापन


फेसबुक के अमेरिका स्थित हेडक्वॉर्टर ने मंगलवार रात गुवाहाटी पुलिस को अलर्ट भेजा। इस अलर्ट में कहा गया था कि आपके क्षेत्र में एक लड़की आत्महत्या करने वाली है। इसके बाद पुलिस ने 30 मिनट के भीतर लड़की का पता लगाया और उसे खुदकुशी का कदम उठाने से रोका। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह खुदकुशी करने जा रही है। जिसके बाद फेसबुक ने इसका संज्ञान लिया और लड़की के जियोलोकेशन का पता लगाकर इलाके की पुलिस को इसकी जानकारी तुरंत भेजी। इसके बाद पुलिसकर्मी उस लड़की का पता लगाकर उसके घर पहुंचे और उससे बातचीत कर समझाया बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अब उस लड़की की हालत बेहतर है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। लड़की ने अपनी फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed