{"_id":"56e9ed254f1c1b456e8b4b8c","slug":"facebook-ceo-mark-zuckerberg","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी के भारतीय प्रेम पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अफरीदी के भारतीय प्रेम पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का खुलासा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बड़ाई करने के कारण पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी अपने देश में सभी के निशाने पर हैं लेकिन वह अकेले नहीं हैं, जिसे पड़ोसी मुल्क से प्यार है। इस टी-20 विश्व कप में कई भारतीय पाकिस्तान की टीम का तो कई पाकिस्तानी भारत की धोनी एंड कंपनी का समर्थन कर रहे हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को यह खुलासा किया।
विज्ञापन
विश्व कप की खास तैयारियों के तहत फेसबुक ने प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम डिजाइन किया है। यूजर्स इसका इस्तेमाल कर अपनी टीम के प्रति समर्थन जता रहे हैं। इसमें सबसे आश्चर्यजनक रवैया भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों का है।
विज्ञापन
जुकरबर्ग के मुताबिक हजारों भारतीयों ने अपनी फोटो के चारो तरफ पाकिस्तानी फ्रेम लगाया हुआ है। ठीक इसी तरह पाक के कई यूजर्स की फोटो पर भारतीय फ्रेम दिख रहा है। ऐसे लोग हैशटैग #ProfilesForPeace (शांति के लिए प्रोफाइल) का इस्तेमाल कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी है। इसे अब तक 1.2 लाख लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 10 हजार से अधिक यूजर्स ने शेयर किया है। इस पोस्ट पर 6600 कमेंट भी आए हैं।
विज्ञापन
यदि पाकिस्तान के 10 लाख लोग एक करोड़ भारतीयों को जानेंगे और उधर से भी ऐसा ही होगा तो सीमा कम प्रासंगिक हो जाएगी। मैं शांति और प्यार की उम्मीद करता हूं और फेसबुक से यह हासिल हो सकता है।
- रेहान अल्लावाला, प्रोफाइल फॉर पीस को अपनाने वाले पाकिस्तानी यूजर