फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook account of Deep Sidhu is handling from Canada, who is accused of Red Fort violence

लाल किला हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट कनाडा से कौन कर रहा है हैंडल?

Sat, 06 Feb 2021 06:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 06 Feb 2021 06:32 PM IST
सार

  • लाल किला की हिंसा का एक लाख का आरोपी दीप सिद्धू का कारनामा
  • इंडिया से वीडियो भेजता है फिर कनाडा से उसकी दोस्त करती है फेसबुक पर अपलोड
  • पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है दीप सिद्धू

विज्ञापन
Facebook account of Deep Sidhu is handling from Canada, who is  accused of Red Fort violence
Deep sidhu - फोटो : Social Media

विस्तार

एक लाख रुपये का इनामी दीप सिद्धू पुलिस को खूब छका रहा है। लाल किला की हिंसा का आरोपी किसान आंदोलन को लेकर लगातार अपने वीडियो फेसबुक पर डाल रहा है। पुलिस सूत्रों को जानकारी मिली है कि उसके ये वीडियो उत्तरी कनाडा के एक राज्य से उसके फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे हैं। ये सभी वीडियो दीप सिद्धू की एक महिला मित्र और कुछ अन्य दोस्त फेसबुक पर अपलोड कर रहे हैं। दीप सिद्धू ये वीडियोज भारत से बनाकर उनको वाया कई चैनल से भेजता है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू के फेसबुक पर अपलोड हो रहे वीडियो और अन्य बयानों को आईपी अड्रेस के माध्यम से चेक करवाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से अपलोड वीडियोज की आईपी एड्रेस लोकेशन ओवरसीज दिख रही है। कई वीडियोज कनाडा के उत्तरी प्रांत के शहरों से अपलोड हो रहे हैं, इसकी भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है दीप की एक महिला मित्र और कुछ दोस्त विदेश में बैठकर उसका सोशल मीडिया को हैंडल कर रहे हैं। जांच में जुटी एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले ये वीडियो यहां से विदेश भेजे जाते हैं, फिर उन्हें वहां से अपडेट किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चढ़ेगा पुलिस के हत्थे

मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बहुत जल्द ही दीप सिद्धू पुलिस की गिरफ्त में होगा। कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है। कई इलाकों में खुफिया टीम भी लगी है।

खुद को बता रहा है निर्दोष

पंजाबी एक्टर और लाल किला पर हुए बवाल में शामिल आरोपी दीप सिद्धू खुद को निर्दोष बता रहा है। उसने अपने को निर्दोष बताने वाले वीडियो को भी अपलोड किया था। उसके बाद से कई बार वो किसान आंदोलन को लेकर अपने वीडियो और बयान जारी कर चुका है।

कई लोगों पर है इनाम

लाल किला की हिंसा में दीप सिद्धू के अलावा गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह और जुगराज सिंह को आरोपी मानते हुए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा इस हिंसा में शामिल इकबाल सिंह, सुखदेव, बूटा सिंह और जगबीर की जानकारी देने वाले को पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई। हालांकि अभी तक ये आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

वीडियो फुटेज में हुई थी उसकी पहचान

गणतंत्र दिवस पर लाल किला में निशान साहिब का झंडा फहराने के साथ-साथ बहुत बवाल हुआ था। 300 से ज्यादा पुलिस वाले घायल हो गए थे। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज निकलवाई थी। जिसमें पंजाबी फिल्म एक्टर दीप सिद्धू समेत कई और लोगों को बवाल में शामिल होने पर आरोपी बनाया गया था। उसमें ही दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब दिल्ली पुलिस ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed