फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eye Vision lost due to use of smartphone in the dark

चिंताजनक: अंधेरे में स्मार्टफोन के इस्तेमाल से गई आंखों की रोशनी, विजन सिंड्रोम से ग्रसित हो गई थी महिला

Fri, 10 Feb 2023 05:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 05:34 AM IST
सार

महिला ने हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार को अपनी समस्या बताई। कुमार ने दावा किया कि अंधेरे में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की लत ने उसकी आंखों की रोशनी को कम कर दिया था। डॉ. कुमार ने महिला से जुड़े इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
Eye Vision lost due to use of smartphone in the dark
अंधेरे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल। - फोटो : iStock

विस्तार

अंधेरे में स्मार्टफोन के घंटों इस्तेमाल से हैदराबाद की 30 वर्षीय मंजू की देखने की क्षमता लगभग खत्म हो गई थी। इस कारण उसे करीब डेढ़ साल तक चीजें धुंधली दिखाई देने लगीं। कभी-कभी वस्तुओं को एकटक देखने में समस्या हो रही थी। वह तेज रोशनी का सामना भी नहीं कर पाती थी।

विज्ञापन


तब मंजू ने हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार को अपनी समस्या बताई। कुमार ने दावा किया कि अंधेरे में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की लत ने उसकी आंखों की रोशनी को कम कर दिया था। डॉ. कुमार ने महिला से जुड़े इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया है। लक्षणों के बारे में बताते हुए कुमार ने कहा कि जब उन्होंने आंखों की जांच की तो पता चला कि वह कई सेकंड तक कुछ भी नहीं देख पाई। डॉक्टर ने ट्वीट में कहा कि ऐसा ज्यादातर रात में होता था, जब उसकी नींद टूटती थी। फिर एक नेत्र विशेषज्ञ ने उनकी जांच की, लेकिन सारी चीजें सामान्य मिली।
विज्ञापन


लत छूटी तो बिना दवा के लौटी रोशनी
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि एक महीने बाद महिला की देखने की क्षमता लौट आई। इसके लिए महिला को कोई दवाई या टेस्ट कराने के लिए नहीं कहा गया। बस अपने फोन का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर चलाती थी स्मार्टफोन
डॉ. कुमार ने ट्वीट में लिखा, मैंने महिला की स्वास्थ्य रिपोर्ट की जांच की। पता चला कि पहले वह एक ब्यूटीशियन का काम किया करती थी। फिर नौकरी छोड़कर अपने बच्चे की देखभाल करने लगी। इस दौरान उसने स्मार्टफोन के जरिये रोजाना कई घंटे ब्राउज करने की एक नई आदत अपनाई। वह अक्सर रात में कई घंटे फोन का इस्तेमाल किया करती थी। इस दौरान स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम (एसवीएस) से पीड़ित हो गई थी।


टैब-स्मार्टफोन का अत्यधिक इस्तेमाल है कारण
डॉ. कुमार का कहना है कि कंप्यूटर, स्मार्टफोन या टैबलेट जैसे उपकरणों का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आंखों से संबंधित गंभीर लक्षण पैदा हो सकते हैं, जिन्हें कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) या डिजिटल विजन सिंड्रोम कहा जाता है। इसके अलावा सिर दर्द, गर्दन में दर्द और कंधे में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed