{"_id":"687d1e44dcfaa906020d9c29","slug":"eye-on-assembly-polls-assam-bjp-holds-two-day-strategy-meet-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव: एक साल पहले ही अलर्ट मोड में BJP; दो दिवसीय बैठक में मंथन, सीएम सरमा ने टिकट पर दिया संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव: एक साल पहले ही अलर्ट मोड में BJP; दो दिवसीय बैठक में मंथन, सीएम सरमा ने टिकट पर दिया संकेत
Sun, 20 Jul 2025 10:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:22 PM IST
सार
असम भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिवसीय रणनीतिक बैठक की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने साफ किया कि सभी मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं मिलेगा। नई योजनाओं और चेहरों के सहारे पार्टी जीत का गणित मजबूत करने में जुटी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ अध्यक्ष
- फोटो : एक्स/हिमंत बिस्व सरमा
विस्तार
असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दो दिवसीय बैठक की। इस बैठक में संगठन की रणनीतियों और चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, वही पार्टी की आगे की चुनावी तैयारियों का आधार बनेंगी।
राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप सैकिया ने रविवार को बैठक खत्म होने के बाद एक्स पर लिखा कि असम भाजपा की दो दिवसीय बैठक मुख्यमंत्री सरमा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की मौजूदगी में हुई। यह बैठक गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर के एक रेस्तरां में आयोजित की गई थी। सैकिया ने बताया कि इस बैठक में असम की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की रणनीतियों और 2026 विधानसभा चुनाव के लिए योजना पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: 'रचनात्मक राजनीति में भाग लें सभी राजनीतिक दल', मानसून सत्र से पहले बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
विज्ञापन
बाद में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह बैठक चुनाव की तैयारियों, घोषणा पत्र बनाने, उम्मीदवारों के चयन, चुनाव प्रचार की रणनीति और अन्य जरूरी मुद्दों पर केंद्रित थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा के 51 वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
जब उनसे पूछा गया कि क्या सभी मौजूदा विधायक दोबारा टिकट पाएंगे, तो सरमा ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि सभी विधायकों को फिर से टिकट मिले। कुछ खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे, कुछ को पार्टी हटा देगी। इसके अलावा, परिसीमन की वजह से कुछ की सीटें बदल जाएंगी और कुछ सीटें अब अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: 'हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेते थे जगन', 305 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सूची में नए चेहरे शामिल होंगे, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि कितने नए उम्मीदवार होंगे। मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं को कितनी अच्छी तरह से लागू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त से कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनकी अब तक केवल घोषणा की गई थी। इससे भाजपा की स्थिति 100 फीसदी बेहतर हो जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन