फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eye in the sky to track tigers of Sariska

बाघों पर रखी जाएगी ड्रोन और जीपीएस से नजर

Sat, 17 Sep 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
eye in the sky to track tigers of Sariska

बाघों का ख्याल रखने के लिए अब उनपर ड्रोन्स और जीपीएस से नजर रखी जाएगी। कई दिनों तक बाघों का पता नहीं चलने की वजह से परेशान रहने वाले राजस्थान के सरिसका टाइगर्स रिजर्व में ड्रोन्स और जीपीएस का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टाइगर रिजर्व के डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर(डीएफओ) बालाजी काइरी ने कहा कि बाघों पर नजर रखने के अलावा हम यह भी देखें पाएंगे कि गार्ड्स तैनात किए गए स्थान पर मौजूद हैं या नहीं। ट्रायल अभी रिजर्व के दो रेंज में चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाघों का अक्सर कई दिन तक कुछ पता नहीं चल पाता। इससे बाघों के स्वास्थ्य की स्थिति चेक करने में मुश्किल होती है। रिजर्व में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वाहन जाना कठिन है। इसलिए बाघों का पता नहीं चलता कि वे किसी पुलिया के नीचे हैं या किसी मांद में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन छोटे हेलिकॉप्टर की तरह है

eye in the sky to track tigers of Sariska
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

काइरी ने कहा,'इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन का वजन एक किलोग्राम है और उसमें कैमरे हैं। यह एक छोटे हेलिकॉप्टर की तरह है जो 200 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकता है। मोबाइल ऐप की मदद से अधिकारी बाघों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।'

सरिसका टाइगर्स रिजर्व में बाघों पर निगाह रखने के लिए छह ड्रोन के अलावा 50 एंड्रॉयड फोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि गार्ड्स के पास ये फोन होंगे। वे बाघ की तस्वीरें खींचकर विशेष रूप से तैयार किए गए ऐप पर अपलोड करेंगे।

रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर एस शेखावत ने कहा,'अगर किसी जानवर को मेडिकल सहायता की जरूरत होगी तो ड्रोन की मदद से हम उस तक पहुंच जाएंगे। इससे हमें रिकॉर्ड रखने में भी मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed