फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External minister two days gujarat tour said domestic tourism is must to promote international tourism

Jaishankar: चीन के कारण कुछ सालों से सीमा पर काफी तनाव, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर जानिए क्या बोले विदेश मंत्री

Sat, 27 May 2023 10:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 10:33 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि यहां कल रात मैं खाना खाने के लिए रुका था। उस दौरान मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी हिल स्टेशन पर हूं। अब मान लीजिए यही बात मैं लोगों से कहूं कि मैं गुजरात के हिल स्टेशन पर गया हूं तो क्या वह मुझ पर विश्वास करेंगे। लोग गुजरात को हिल स्टेशन के रूप में देखते ही नहीं हैं।

विज्ञापन
External minister two days gujarat tour said domestic tourism is must to promote international tourism
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। दौरे के आखिरी दिन जयशंकर ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को बढ़ाना है तो हमें अपने अनुभवों को साझा करना पड़ेगा। पहले घरेलू पर्यटन बढ़ेगा, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटक अपने आप बढ़ेंगे। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के नर्मदा जिले में आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांवों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन सालों से सीमा पर भारत के लिए कठिनाई है।

विज्ञापन

विचार सोशल मीडिया पर शेयर करें
जयशंकर ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। सांसद ने कहा कि देश में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिसके बारे में हमें ही जानकारी नहीं है। अगर जानकारी है तो हम उसे साझा नहीं करते। अगर आप किसी पर्यटक स्थल पर जाएं तो वहां आपने जो अच्छी चीजें महसूस की उसके बारे में साझा करें। अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा, केवड़िया, स्टैचू ऑफ यूनिटी एक साथ तीनों जगह है। बेहतर रोड की कनेक्टिविटी है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमें इस क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए।

विज्ञापन

मैं गुजरात के हिल स्टेशन पर गया
विदेश मंत्री ने कहा कि यहां कल रात मैं खाना खाने के लिए रुका था। उस दौरान मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी हिल स्टेशन पर हूं। अब मान लीजिए यही बात मैं लोगों से कहूं कि मैं गुजरात के हिल स्टेशन पर गया हूं तो क्या वह मुझ पर विश्वास करेंगे। लोग गुजरात को हिल स्टेशन के रूप में देखते ही नहीं हैं। यह कमी है, अपने विचार व्यक्त न करने की। आप ऐसी किसी भी जगह पर जाएं, वहां आप जो भी अच्छा अनुभव करें, उस बारे में अपने विचार व्यक्त करें, उसे शेयर करें, जिससे अधिक-अधिक लोग आपके अनुभव के बारे में जान पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भारत का विकास देख लोग हैरान हैं
एक दिन पहले तिलकवाड़ा में जयशंकर ने कहा था कि दुनिया समझ गई है कि कैसे अब भारत बदल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ भाषण देने में विश्वास नहीं रखते बल्कि वह काम करने में विश्वास करते हैं। हम जहां भी जाते हैं वहां कूटनीति के मुद्दों पर बात करते हैं। लेकिन वह लोग भारत में आए परिवर्तन के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। भारत इतने बड़े स्तर पर कैसे योजनाएं लागू कर रहा है, इसी बात को जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। भारत की योजनाओं के बारे में जानकार भारत के बाहर लोग हैरान हैं। पीएम गरीब कल्याण योजना के हितग्राहियों की संख्या यूरोप की कुल आबादी से दोगुनी है। उज्जवला योजना के हितग्राहियों की संख्या जर्मनी की आबादी से अधिक है। अलग-अलग योजनाओं के तहत तीन करोड़ घर सरकार ने उपलब्ध कराएं तो मान लीजिए कि एक घर में पांच लोग हैं तो योजना से 15 करोड़ लोगों को लाभ मिला, जो रूस की आबादी के बराबर है।



पढ़िए चीन को लेकर क्या बोले विदेश मंत्री
पूर्वी लद्दाख में चीन की घुसपैठ पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन से बेहद जटिल चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में यथास्थिति को एकतरफा बदलने का कोई प्रयास सफल नहीं होने पाए। बीते तीन सालों से सीमा पर गंभीर चुनौती खड़ी हुई है। दोनों पक्षों को संबंधों में संतुलन खोजने की जरूरत है लेकिन इसे किसी अन्य पक्ष की शर्तों पर नहीं किया जा सकता है। यदि दोनों देशों के बीच अमन-चैन भंग होता है तो उनके संबंध भी अप्रभावित नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed