फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Sushma Swaraj gave a glass of water to nepal pm debua

भाषण के दौरान नेपाल के PM को आई खांसी, सुषमा ने खुद दिया पानी का गिलास

Thu, 24 Aug 2017 07:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 24 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister Sushma Swaraj gave a glass of water to nepal pm debua

भारत की मेहमाननवाजी ने एक बार फिर सबके लिए मिसाल पेश की। पांच दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने संबोधन के दौरान खांसे तो खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पानी का गिलास उन्हें दिया।

विज्ञापन


दरअसल भारत के साथ समझौतों के बाद देउबा मीडिया को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्हें अचानक तेज खांसी आई। यह देख सुषमा ने भारतीय मेहमाननवाजी की मिसाल पेश करते हुए खुद पानी का गिलास उन्हें ऑफर किया।
विज्ञापन


भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच बृहस्पतिवार को हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के बीच रणनीति द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुददें पर विस्तार से चर्चा होने के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। देउबा के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारी साझेदारी के पहलुओं की समीक्षा करते हुए सकारात्मक बैठक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- भारत के साथ नेपाल ने किए 5 बड़े समझौते, मोदी बोले- हिमालय जितने पुराने और मजबूत हैं संबंध    


उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि भारत उनके देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।  देउबा ने कहा कि नेपाल कभी भी अपनी धरती से भारत विरोधी गतिविधियां नहीं चलने देगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर कटईया-कौशा और रक्सौल-परवानीपुर अंतरराष्ट्रीय बिजली आपूर्ति लाइन का उद्घाटन किया।

बातचीत के दौरान मोदी ने रक्षा और सुरक्षा को द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण पहलू बताया। इससे पहले देउबा का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री देउबा राजकीय अतिथि के रूप में राष्ट्रपति भवन में ठहरे हैं। जून में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर देउबा बुधवार को चार दिनों के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed