फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   external affairs minister Sushma Swaraj comes to rescue of Indian woman in Pakistan

सुषमा स्वराज से पिता की गुहार, पाकिस्तान में फंसी बेटी को बचा लो मैडम

Tue, 21 Mar 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 21 Mar 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
external affairs minister Sushma Swaraj comes to rescue of Indian woman in Pakistan
sushma swaraj - फोटो : Getty Images

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में फंसी हैदराबाद की रहने वाली भारतीय महिला को लेकर भारतीय उच्यायोग को निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्री ने भारतीय महिला के पासपोर्ट का नवीनीकरण और उसकी देश वापसी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि सुषमा स्वराज से 44 वर्षीय महिला के पिता ने उसकी स्वदेश वापसी में मदद मांगी थी।

विज्ञापन


सुषमा ने ट्वीट किया, ''मैंने भारतीय उच्चायोग से उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उनकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।'' पाकिस्तान में रहने को मजबूर हैदराबाद की मोहम्मदिया बेगम ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि लाहौर में उसे उसका 60 वर्षीय पति प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, उन्हें यूट्यूब पर जारी मोहम्मद अकबर का संदेश मिला कि उसकी बेटी मोहम्मदिया बेगम की शादी पाकिस्तान के एक नागरिक से हुई है और उसके ससुराल वाले वहां उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि साल 1996 में महिला का निकाह मोहम्मद यूनिस के साथ हुआ था जिसने कथित तौर पर अपनी असल पहचान छिपाई और खुद को ओमान का नागरिक बताया।

सुषमा ने कहा, ''मुझे श्री मोहम्मद अकबर का यूट्यूब संदेश प्राप्त हुआ था जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भारतीय नागरिक मोहम्मदिया बेगम का पाकिस्तान में निकाह हुआ है और वहां उसका ससुराल पक्ष उसके साथ बुरा बर्ताव करता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed