{"_id":"6aaae42a1eb09e25c70bc312","slug":"aaj-ke-din-17-september-2026-pm-modi-birthday-bjp-seva-sankalp-abhiyan-semicon-india-2026-and-more-big-news-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का आगाज, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का आगाज, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला
Thu, 17 Sep 2026 05:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
आज के दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
आज 17 सितंबर गुरुवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज देश में कई बड़े घटनाक्रम तय हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा आज से देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करेगी तो वहीं आज भारत के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की दिशा में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन होगा। आइये जानते हैं आज के बड़े घटनाक्रम...
पीएम मोदी का जन्मदिन और 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में एक महीने तक चलने वाला 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत वाडनगर और काशी से विशेष जनसंपर्क यात्राएं निकाली जाएंगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू वाराणसी में इस अभियान में शामिल होंगे, जबकि दिल्ली सरकार इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।। इसके अलावा, मिजोरम सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। 'सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' विषय पर आयोजित यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी सेमीकंडक्टर क्षेत्र की वैश्विक व भारतीय कंपनियों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक मंच पर लाएगी। इस आयोजन में 52 देशों के प्रतिनिधि, 600 से अधिक कंपनियां और छह देशों के कंट्री पवेलियन हिस्सा ले रहे हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना की तीसरी वर्षगांठ
17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसकी तीसरी वर्षगांठ का मुख्य समारोह कोलकाता के धोणो धान्यो सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई इस योजना के तहत 30 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। कोलकाता समारोह में कारीगरों को कौशल प्रमाण पत्र, ऋण स्वीकृति पत्र और टूलकिट वितरित किए जाएंगे।

हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह
केंद्र सरकार 17 सितंबर को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें भाग लेंगे। 17 सितंबर 1948 को तत्कालीन हैदराबाद रियासत का भारत संघ में विलय हुआ था। इस अवसर पर अर्धसैनिक बलों की परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सेना के पराक्रम की एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
टाटा संस की बोर्ड बैठक
मुंबई में 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल (बोर्ड) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एनबीएफसी पंजीकरण सरेंडर करने की अर्जी खारिज किए जाने के बाद के घटनाक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल व उत्तराधिकार के मुद्दे और सर रतन टाटा ट्रस्ट में जारी प्रशासनिक गतिरोध पर भी विचार किया जा सकता है।

एनएसई का आईपीओ और आरबीआई की ओएमओ बिक्री
वित्तीय बाजार के लिहाज से आज दो बड़े घटनाक्रम हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 22,569 करोड़ रुपये का आईपीओ 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में आम निवेशकों के लिए खुल रहा है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी को प्रबंधित करने के लिए 17 सितंबर को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली ओएमओ (ओपन मार्केट ऑपरेशन) नीलामी आयोजित करेगा।
वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां दौर
कोयला मंत्रालय आज वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करने जा रहा है। इस नीलामी प्रक्रिया का उद्देश्य कोयला क्षेत्र में नए निवेश को आकर्षित करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और अतिरिक्त कोयला ब्लॉकों को उत्पादन में लाना है। इस चरण में पूरी तरह से तलाशे गए और आंशिक रूप से तलाशे गए नए कोयला ब्लॉक पेश किए जाएंगे।

'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान और मिजोरम में पेट्रोल पंप बंद की चेतावनी
सामाजिक क्षेत्र में भी 17 सितंबर को दो प्रमुख घटनाएं हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू कर रहे हैं, ताकि आदिवासी छात्रों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके। दूसरी ओर, मिजोरम में एक छात्र संगठन पर कथित जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए ऑल मिजोरम पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 17 सितंबर से राज्य भर के सभी पेट्रोल पंपों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला
खेल के मैदान पर 17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। वहीं, इब्राहिम जादरान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम सीरीज में साख बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।