{"_id":"658845e59d1d3fb38b006e07","slug":"external-affairs-minister-s-jaishankar-to-visit-russia-from-dec-25-29-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar Russia Visit: पांच दिन के रूस दौरे पर जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar Russia Visit: पांच दिन के रूस दौरे पर जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा
Sun, 24 Dec 2023 08:24 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:24 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के तहत 25 से 29 दिसंबर तक रूस की यात्रा पर रहेंगे।
विज्ञापन
S Jaishankar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, विशेषकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार से रूस की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। मॉस्को में जयशंकर का अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
पांच दिन की यात्रा
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। वह दोनों पक्षों के बीच चल रहे उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के तहत 25 से 29 दिसंबर तक रूस की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
भारत-रूस साझेदारी स्थिर
बयान में कहा गया है कि समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस साझेदारी स्थिर और लचीली बनी हुई है। ऐसे में, विदेश मंत्री आर्थिक संबंधों से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए रूस के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्री जयशंकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कार्यक्रम शामिल होंगे। समझा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं खासकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और संपर्क के क्षेत्रों पर चर्चा कर सकते हैं।
इस साल भी नहीं होगा शिखर सम्मेलन
जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यह स्पष्ट हो गया है कि वार्षिक भारत-रूस नेताओं का शिखर सम्मेलन इस साल भी नहीं होगा। भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर, 2021 में नई दिल्ली में हुआ था।
कच्चे तेल का आयात बढ़ा
जयशंकर की यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा राष्ट्रीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। कई पश्चिमी देशों में इसे लेकर बढ़ती बेचैनी के बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ गया है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।