फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   External Affairs Minister S. Jaishankar joins BJP, know about Jaishankar life

जेपी नड्डा की मौजूदगी में विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा में हुए शामिल

Mon, 24 Jun 2019 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister S. Jaishankar joins BJP, know about Jaishankar life
भाजपा में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। अनुभवी राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है। उन्हें गत 30 मई को अन्य लोगों के साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बना सकती है। उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है।

विज्ञापन



 

विदेश मंत्री एस जयशंकर तमिलनाडु के रहने वाले हैं लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एयरफोर्स स्कूल से की और फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। जयशंकर ने राजनीति विज्ञान से एमए किया है। फिर एमफिल और पीएचडी भी किया। जयशंकर की शादी क्योको जयशंकर से हुई है और उनके दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 वर्षीय जयशंकर 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे और उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और चेक गणराज्य में भारतीय राजदूत और सिंगापुर के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है। वह विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी भी रहे जबकि अमेरिका में भारत के प्रथम सचिव और उसके बाद श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम किया। 




मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जुगलजी ठाकोर ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले विदेश मंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से उनके आवास पर मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed