फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Jaishankar said 21 Indian ships protecting shipping route from Houthi rebels.

Indian Navy: विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, हूती विद्रोहियों से शिपिंग मार्ग की सुरक्षा कर रहे 21 भारतीय जहाज

Mon, 29 Apr 2024 07:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 07:37 PM IST
सार

जयशंकर सोमवार को नई दिल्ली के एक महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मिसाइल और ड्रोन जैसे उन्नत हथियार दागने वाले समुद्री डकैतों के सामने भारत के 21 जहाज तैनात हैं। भारतीय जहाज अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की रक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
External Affairs Minister Jaishankar said 21 Indian ships protecting shipping route from Houthi rebels.
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लाल सागर में हूती विद्रोहियों का आतंक है। विद्रोहियों से शिपिंग मार्गों को सुरक्षित करने के लिए भारतीय नौसेना के 21 जहाज वहां तैनात हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग की सुरक्षा कर रहा है। यह कहना है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का। भारतीय नौसेना के जहाजों की महत्वपूर्ण तैनाती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इस वजह से दुनिया भर में भारत का कद बढ़ा है। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए महत्वपूर्ण है यह रूट
जयशंकर सोमवार को नई दिल्ली के एक महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मिसाइल और ड्रोन जैसे उन्नत हथियार दागने वाले समुद्री डकैतों के सामने भारत के 21 जहाज तैनात हैं। भारतीय जहाज अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की रक्षा कर रहे हैं।  यह शिपिंग रूट काफी महत्वपूर्ण है। इससे बीमा लागत कम आता है। इससे शिपिंग लागत कम आता है। उन्होंने कहा कि अगर आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो आपको पूरा विश्व इज्जत देगा। 

विज्ञापन

भारत जो भी निर्णय लेता है उस पर दुनिया की निगाहें टिकी 
भारत की सैन्य शक्ति के अलावा, विदेश मंत्री भारत की आर्थिक शक्ति पर भी जोर दिया। उन्होंने पांचवी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के प्रयासों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत इस समय जो भी निर्णय लेता है उस पर दुनिया की निगाहें टिकी हुईं हैं। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। जल्द ही हम तीसरे स्थान पर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत महान शक्ति बनने की ओर
इससे पहले, एक सवाल के जवाब में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारत एक महान शक्ति बनने की राह पर है। महान शक्ति बनने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण, प्रचार और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नौसेना का ऑपरेशन कब तक जारी रहेगा के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक हिंद महासागर सुरक्षित नहीं हो जाता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed