वापसी: जार्जिया से लौटे विदेश मंत्री एस जयशंकर, गोवा की याद में किया ये ट्वीट
विदेश मंत्री जयशंकर दो दिन की जॉर्जिया की यात्रा पर थे। जॉर्जिया सोवियत संघ का हिस्सा था। अब तक किसी भारतीय विदेश मंत्री ने इस देश का दौरा नहीं किया था, ताकि रूस भारत से नाराज न हो जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस के पड़ोसी देश जॉर्जिया के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने 394 साल बाद जॉर्जिया की महारानी सेंट केतेवन के अवशेष वहां की सरकार को सौंपे। ये अवशेष गोवा के एक चर्च में 2005 में मिले थे। इस बीच एस जयशंकर ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि "जॉर्जिया से अपने गोवा कनेक्ट की स्थायी स्मृति के साथ लौटा"।
#WATCH | "Returned from Georgia with an abiding memory of its Goa connect," tweets External Affairs Minister Dr S Jaishankar with a video pic.twitter.com/sfgcfNyusf
— ANI (@ANI) July 10, 2021विज्ञापन
भारत के किसी विदेश मंत्री का यह पहला जॉर्जिया दौरा था। विदेश मंत्री जयशंकर दो दिन की जॉर्जिया की यात्रा पर थे। जॉर्जिया सोवियत संघ का हिस्सा था। अब तक किसी भारतीय विदेश मंत्री ने इस देश का दौरा नहीं किया था, ताकि रूस भारत से नाराज न हो जाए।
विदेश मंत्री ने अवशेष सौंपने के बाद यह ट्वीट किया था
विदेश मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, 'विदेश मंत्री डेविड जलकालियनी ने तिबलिसी में पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। सेंट महारानी केतेवन के पवित्र अवशेष जॉर्जिया के लोगों को सौंप कर अच्छा लग रहा है, भावुक पल था। संत केतेवन 17वीं सदी में जॉर्जिया की महारानी थीं। उनके अवशेष 2005 में पुराने गोवा के संत ऑगस्टिन कांवेंट में मिले थे। ऐसा माना जाता है कि ये अवशेष 1627 में गोवा लाए गए थे।'
जॉर्जिया में भारत का बड़ा निवेश, 8000 भारतीय छात्र पढ़ रहे
शनिवार को जयशंकर ने जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि जॉर्जिया में महत्वपूर्ण भारतीय निवेश हुआ है। यहां 8000 भारतीय छात्र हैं। हमारी कुछ चर्चित फिल्मों की शूटिंग जॉर्जिया में हुई है। यहां बहुत कुछ करने की क्षमता है।
विदेश मंत्री ने कहा, भारतीय छात्र समुदाय का आपने जो ख्याल रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम जानते हैं कि आप हमारे छात्रों की देखभाल करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं। कई मामलों में उन्हें घर लौटने और फिर पढ़ाई के लिए जॉर्जिया वापस आने में मदद की।