फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expressway will be ready in three years from Delhi to Mumbai

12 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से मुंबई, तीन साल में तैयार हो जाएगा एक्सप्रेस वे

Tue, 16 Jul 2019 10:21 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 16 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expressway will be ready in three years from Delhi to Mumbai
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

तीन साल बाद दिल्ली से मुंबई की दूरी सड़क मार्ग से महज 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके लिए बनाया जा रहा दिल्ली मुंबई ग्रीन एक्सप्रेस वे से दोनों महानगरों की दूरी 120 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस ग्रीन एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रिक ट्रेन की तर्ज पर ट्रक चलाए जाएंगे। इस आशय की जानकारी सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में दी।

विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेस वे का काम ढाई से तीन साल में पूरा हो जाएगा। इस मद में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। करीब 60 फीसदी कांट्रेक्ट भी आवंटित किए जा चुके हैं। परियोजना पर ज्यादा खर्च न हो इसके लिए ग्रामीण और आदिवासी इलाकों का चयन किया गया है। पहले योजना दिल्ली-अहमदाबाद से मुंबई के वर्तमान हाईवे के किनारे किनारे इस हाईवे को बनाने की थी। बाद में लागत कम करने के लिए दूसरा और सस्ता रूट तैयार किया गया। अब यह ग्रीन एक्सप्रेस वे गुडग़ांव, सवाईमाधोपुर, अलवर, रतलाम, झाबुआ, बड़ोदरा होते हुए मुंबई पहुंचेगा। नए रूट से मंत्रालय ने 16000 करोड़ रुपये की बचत की है।

विज्ञापन

बिजली से सौ किमी के रफ्तार से दौड़ेगा ट्रक

अमेरिका, जर्मनी, स्वीडन जैसे देशों का हवाला देते हुए गडकरी ने कहा कि इस हाईवे पर बिजली से इलेक्ट्रिक ट्रक चलाया जाएगा। इसके लिए रेल पटरी के तर्ज पर हाईवे केऊपर बिजली के तार लगे होंगे। इससे इलेक्ट्रिक ट्रक सौ किमी प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ेगा। ट्रक में बैट्री भी लगी होगी जो चलते समय चार्ज होती रहेगी। परिवहन खर्च में भारी कटौती होगी। वर्तमान में एक ट्रक एक लीटर डीजल (कीमत 65 रुपये) में 12 किमी की दूरी तय करती है। जबकि इलेक्ट्रिक से चलने वाला ट्रक न सिर्फ ज्यादा माल ढोएगा, बल्कि महज 12 से 15 रुपये में 20 किमी की दूरी तय करेगा। इससे परिवहन खर्च में कम से कम पांच गुना कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड चाहिए तो टोल देना होगा


एक सवाल के जवाब में गडकरी ने टोल वसूले जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर नई सड़क चाहिए, पुरानी सड़कों की मरम्मत चाहिए तो टोल जरूरी है। इसी टोल के जरिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने में कामयाबी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed