{"_id":"579c42fd4f1c1bae4521e246","slug":"expressway-traumatic-accident-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्कॉर्पियों पलटने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्कॉर्पियों पलटने से तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। पीपल सदर, कुरुक्षेत्र का रहने वाला रामनिवास दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार रेलिंग से टकराते हुए पलटकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई। इस हादसे में यश(03), राहुल(07) और रामनिवास की पत्नी कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रामनिवास, कुमारी मोनिका, हिमांशु, अमन, और रामनिवास का साला घायल हो गया। एक्सप्रेसवे कर्मचारी और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन