{"_id":"58be52994f1c1bd628dc3ddb","slug":"explosion-in-59320-bhopal-ujjain-passenger-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट, 6 घायल, डीजीपी, एडीजी घटनास्थल के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट, 6 घायल, डीजीपी, एडीजी घटनास्थल के लिए रवाना
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्फोट में 6 यात्री घायल हो गए। हादसा कालापीपल रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि ब्लास्ट होते ही ट्रेन के कोच में आग लग गई और अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में यात्रियों को कोच से उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में ब्लास्ट मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ।
विज्ञापन
हालांकि अभी ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी रेलवे को दे दी गई है। राहत व बचाव दल मौके पहुंच चुका है बचाव कार्य जारी है। घायलों को कालापीपल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेन के दो कोच को अलग कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Shajapur (Madhya Pradesh): Explosion in 59320 Bhopal-Ujjain passenger train. More than 6 passengers injured pic.twitter.com/YCH0k8vn4g
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017