फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Explained: Aam Aadmi Party first list of Candidates for Himachal Pradesh Assembly Election

Himachal Pradesh Election: कोई छह महीने पहले तो कोई 10 दिन पहले आया, ऐसी है AAP उम्मीदवारों की पहली सूची

Tue, 20 Sep 2022 05:58 PM IST
जयदेव सिंह स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 05:58 PM IST
सार

 Aam Aadmi Party first list of Candidate: आप के चार में से तीन उम्मीदवार ऐसे हैं जो छह महीने पहले तक पार्टी का हिस्सा नहीं थे। यहां तक कि फतेहपुर सीट के उम्मीदवार तो महज दस दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
Explained: Aam Aadmi Party first list of Candidates for Himachal Pradesh Assembly Election
आप उम्मीदवारों की पहली सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। तीन जिले की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव का एलान हो सकता है। आप के चार में से तीन उम्मीदवार ऐसे हैं जो छह महीने पहले तक पार्टी का हिस्सा नहीं थे। यहां तक कि फतेहपुर सीट के उम्मीदवार तो महज दस दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। छह महीने पहले आप में शामिल हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मनीष ठाकुर को पार्टी ने श्री पांवटा साहिब से टिकट दिया है। 
विज्ञापन


किस सीट से किसे बनाया गया उम्मीदवार?
कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत को प्रत्याशी बनाया गया है। कांगड़ा की ही नगरोटा सीट से  ऊमाकांत डोगरा आप के उम्मीदवार होंगे। सुदर्शन जस्पा लाहौल-स्पीति और मनीष ठाकुर पांवटा साहिब सीट से पार्टी ने प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है। 
विज्ञापन

 

Explained: Aam Aadmi Party first list of Candidates for Himachal Pradesh Assembly Election
आप नेता डॉ. राजन सुशांत दस दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं आप की पहली सूची में शामिल चारों उम्मीदवार 
सबसे पहले बात फतेहपुर सीट से उम्मीदवार बनाए गए पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत की। डॉक्टर सुशांत चार बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1982 में सुशांत पहली बार विधायक बने थे। भाजपा के टिकट पर जवाली सीट से जीते सुशांत उस वक्त हिमाचल के सबसे युवा विधायक थे। इसके बाद वह 1995, 1998 और 2007 में भी जवाली सीट से भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। 1998 से 2003 के दौरान प्रेम कुमार धूमल सरकार में डॉक्टर राजन सुशांत मंत्री भी रह चुके हैं।
2009 के लोकसभा चुनाव में डॉक्टर सुशांत कांगड़ा-चम्बा सीट से जीतकर सांसद बने। हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिया। 2014 में आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्हें हार मिली। 2016 में उन्होंने आप का साथ छोड़ दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में डॉक्टर सुशांत निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। छह साल बाद उन्होंने फिर से आप में वापसी की है। बीते 10 सिंतबर को ही दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप में उनकी वापसी कराई। 
पांवटा साहिब सीट से उम्मीदवार बनाए गए  मनीष ठाकुर छह महीने पहले तक कांग्रेस में थे। मनीष हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने बीते 21 मार्च को ही आम आदमी पार्टी की सदस्या ली थी। मनीष के साथ युवा कांग्रेस के 23 नेताओं ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की थी। मनीष ठाकुर फिलहाल आप में उपाध्यक्ष हैं।  
लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी बनाए गए सुदर्शन जस्पा भी बीते 25 मार्च को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। जास्पा लाहौल पटेटो सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं। उनकी किसानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। जिला पंचायत सदस्य रह चुके जास्पा अधिवक्ता भी हैं। वह वर्तमान में आप के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी हैं। जास्पा को लाहौल स्पीति में तेजी से उभरते नेताओं में गिना जाता है। 
 

Explained: Aam Aadmi Party first list of Candidates for Himachal Pradesh Assembly Election
सुदर्शन जास्पा बीते मार्च में ही आप में शमिल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
अभी ये सीटें किसके पास हैं?
जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान किया है। उनमें से तीन पर 2017 में भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। कांगड़ा जिले की दो सीटों पर आप ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिले की फतेहपुर सीट से इस वक्त कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया विधायक हैं। वहीं, नगरोटा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा के अरुण कुमार जीते थे। इसके साथ ही सिरमौर जिले की पांवटा साहिब से इस वक्त भाजपा के सुखराम विधायक हैं। लाहौल स्पीति जिले की एकमात्र लाहौल स्पीति सीट से इस वक्त भाजपा के राम लाल मारकंडा विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed