फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Experts Says No Need to Ban International Flights or Impose Lockdown Under Present COVID Scenario

Covid: अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध और लॉकडाउन की जरूरत नहीं, विशेषज्ञ बोले- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

Sun, 25 Dec 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Dec 2022 06:18 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के नए सिरे से फैलने और मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत में लोगों को ‘हाइब्रिड इम्युनिटी’ का लाभ मिलेगा। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुल मिलाकर कोरोना मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Experts Says No Need to Ban International Flights or Impose Lockdown Under Present COVID Scenario
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर लोगों की बढ़ी चिंता (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए स्वरूप को लेकर लोगों की चिंताओं के बीच विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि मौजूदा हालात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध या लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि निगरानी बढ़ाने के साथ ही हर तरह से सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के नए सिरे से फैलने और मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत में लोगों को ‘हाइब्रिड इम्युनिटी’ का लाभ मिलेगा। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुल मिलाकर कोरोना मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पिछले अनुभवों के मुताबिक संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध लगाना प्रभावी नहीं है। इसके अलावा, डाटा से पता चलता है कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट बीएफ.7 हमारे देश में पहले ही पाया जा चुका है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा, भारत को चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए निकट भविष्य में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


महामारी अभी खत्म नहीं हुई
कोरोना उपयुक्त व्यवहार को दोबारा अपनाने की जरूरत है, क्योंकि पॉजिटिव मामले बहुत कम होने के कारण लोग अब संक्रमण के प्रति निश्चिंत हो गए हैं। वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हम सुस्त नहीं पड़ सकते क्योंकि महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। महामारी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा, पिछले तीन वर्षों के अनुभवों को देखें तो यात्रा प्रतिबंधों के चलते संक्रमण के प्रसार में कमी के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में एक दिन में कोरोना के 201 नए मामले
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 201 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 879 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,397 हो गए हैं। इससे पहले देशभर में कोविड-19 के कुल 163 मामले सामने आए थे। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को देश में कोरोना के 38 केस बढ़ गए। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30  हजार 691 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed