फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expert says PM Modi and President Putin's conversation is a sign of a new global equation

India-Russia: विशेषज्ञ बोले- पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बातचीत नए वैश्विक समीकरण का संकेत

Sat, 09 Aug 2025 05:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Expert says PM Modi and President Putin's conversation is a sign of a new global equation
भारत-रूस - फोटो : ANI
भारत पर अमेरिकी टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हालिया बातचीत एक नए वैश्विक समीकरण की ओर इशारा कर रहे हैं। विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव ने कहा कि मोदी और पुतिन के बीच हाल में हुई टेलीफोन पर बातचीत दुनिया की मौजूदा परिस्थितियों में बेहद अहम है। बातचीत इस ओर इशारा करती है कि एक नया वैश्विक समीकरण बन रहा है।
विज्ञापन


सचदेव ने कहा, यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब दुनिया में बड़ा बदलाव चल रहा है। मुझे लगता है कि एक नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है। भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर चल रहा है। दूसरी तरफ रूस भी अपनी दिशा तय कर रहा है। मोदी और पुतिन के बीच फोन पर हुई हालिया वार्ता सामान्य नहीं थी। खासकर तक जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीते कुछ दिनों से रूस की राजधानी मॉस्को में थे और वहां पुतिन और उनके अधिकारियों से बैठक कर रहे थे। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और भारत सरकार साफ कह रही है कि फैसले सिर्फ अपने राष्ट्रीय हित में होंगे। ऐसे वक्त पर दुनिया के बड़े नेताओं मोदी और पुतिन की बातचीत बहुत मायने रखती है।
विज्ञापन

 
पुतिन को भी मिलेगी ताकत
सचदेव के मुताबिक, यह बातचीत दोनों देशों की रणनीतिक स्थिति को मजबूती देती है। इससे पुतिन को भी ताकत मिलती है। अगर भारत के साथ उनके रिश्ते मजबूत हैं, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से और मजबूती से बातचीत कर सकते हैं। जबकि भारत दुनिया को दिखा सकता है कि रूस हमारा भरोसेमंद साझेदार है। बता दें कि मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत में यूक्रेन की ताजा स्थिति पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद किया, दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग की समीक्षा की और भारत–रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed