फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expert says, People with symptoms of cold and cough could be super spreader of coronavirus

बरतें सावधानी: सर्दी-खांसी के लक्षण वालों से संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा, दोबारा लॉकडाउन बेकार आइडिया

Thu, 25 Mar 2021 12:20 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Mar 2021 12:20 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है, लोगों पर पहले की तरह थोड़ी पाबंदी लगाना जरूरी है। क्योंकि लोग चेहरे पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और साबुन से बार-बार हाथ धोने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है...

विज्ञापन
Expert says, People with symptoms of cold and cough could be super spreader of coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों ने फिर से लॉकडाउन लगाने के विचार को खारिज किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सालभर पहले हुए लॉकडाउन से जो फायदा मिलना था वह मिल गया है। राज्य सरकारों को इस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाने की बजाए ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए।  

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने अमर उजाला को बताया, आज देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के मामले सामने आ रहे है जबकि कुछ राज्यों में मामले कम भी बने हुए हैं। इसे देखते हुए पहले की तरह शहरों में लॉकडाउन लगाना बिल्कुल भी सही विचार नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा सालभर पहले लॉकडाउन लगाने का उद्देश्य पूरी तरह से अलग था। उस दौरान केंद्र को व्यवस्था जुटाने के लिए समय चाहिए था, जिसका मकसद अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आज सभी राज्यों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों पर पहले की तरह थोड़ी पाबंदी लगाना जरूरी है। क्योंकि लोग चेहरे पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और साबुन से बार-बार हाथ धोने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज जिन लोगों को सामान्य सर्दी-खांसी के लक्ष्ण हैं और वे खुले में घूम रहे हैं। ऐसे लोग कोरोना वायरस के वाहक हो सकते हैं, इन लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली आईसीएमआर में शोध प्रबंधन, नीति योजना और संचार विभाग के प्रमुख डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने अमर उजाला से कहा, लॉकडाउन लगाना है या नहीं, ये पूरी तरह से राज्य सरकार पर निर्भर करता है। राज्य सरकार को पता है कि लॉकडाउन लगाने से उनके राज्य की अर्थव्यवस्था कितनी प्रभावित होने वाली है। या अगर वे लॉकडाउन लगाने का फैसला लेते हैं, तो उन्हें कितनी सुरक्षा मिलती है।



उन्होंने आगे कहा कि आज भी बिना लक्षण वाले लोग ज्यादा खतरनाक हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जो इस बीमारी से संक्रमित तो गए हैं, लेकिन उनमें या तो बेहद मामूली या फिर कोई लक्षण नहीं दिखते। नतीजतन, ऐसे लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि वे संक्रमित हैं, और सावधानी नहीं बरतते हुए दोस्तों, परिवार या किसी भी व्यक्ति से मिलते रहते हैं।

जिसके कारण अन्य लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वैक्सीन आने के बाद लोग लापरवाह से हो गए हैं कि लेकिन आज भी कोविड-19 देश से गया नहीं है। जब तक देश में एक भी केस है, लोगों को कोविड प्रोटोकाल को ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed