फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Biswa Sarma said Assam to table Bill to end polygamy

Assam: सीएम सरमा बोले- असम बहुविवाह को खत्म करने के लिए विधेयक लाएगा, गठित समिति सौंप चुकी है अपनी रिपोर्ट

Sun, 06 Aug 2023 03:43 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने आज दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। समिति ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की है कि राज्य बहुविवाह को खत्म करने के लिए अपने खुद के कानून बना सकता है।

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma said Assam to table Bill to end polygamy
विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को रिपोर्ट सौंपी। - फोटो : Twitter@himantabiswa

विस्तार

असम में बहुविवाह को खत्म करने के लिए कानून बनाने को लेकर विधानसभा की विधायी क्षमता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के कुछ घंटे बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि इस वित्तीय वर्ष के भीतर इस विषय पर एक कानून पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने आज दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। समिति ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की है कि राज्य बहुविवाह को खत्म करने के लिए अपने खुद के कानून बना सकता है। उन्होंने कहा कि, रिपोर्ट में सर्वसम्मति से कहा गया है कि राज्य सरकार बहुविवाह पर कानून बना सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने जो एकमात्र बिंदु कहा वह यह है कि विधेयक पर अंतिम सहमति राज्यपाल के बजाय राष्ट्रपति को देनी होगी, जो अन्य राज्य कानूनों पर अंतिम हस्ताक्षर करते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या असम बहुविवाह को खत्म करने के लिए कानून लाएगा। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह कानून निश्चित रूप से इसी वित्तीय वर्ष में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिन में असम में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने को लेकर विधानसभा की विधायी क्षमता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सौंप दी थी। सरमा ने समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपने और दस्तावेज के कवर की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा, आज विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

उन्होंने कहा, असम अब जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकारात्मक परिवेश तैयार करने के करीब पहुंच गया है। सरमा ने 12 मई को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रूमी कुमारी फुकन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन की घोषणा की थी। फुकन के अलावा समिति के अन्य सदस्यों में राज्य के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता नलिन कोहली और वरिष्ठ अधिवक्ता नेकिबुर जमान हैं।

18 जुलाई को असम सरकार ने समिति का कार्यकाल 13 जुलाई से 12 अगस्त तक एक महीने के लिए बढ़ा दिया था। समिति को शुरू में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 60 दिनों की समयसीमा दी गई थी। इसे समान नागरिक संहिता के लिए राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 25 के साथ-साथ मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम, 1937 के प्रावधानों की जांच करने का काम भी सौंपा गया था।

13 जुलाई को सरमा ने कहा था कि असम सरकार ने संबंधित अधिकारियों को बता दिया है कि वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के समर्थन में है और राज्य में बहुविवाह पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहती है। उन्होंने कहा, यूसीसी एक ऐसा मामला है जिस पर फैसला संसद द्वारा किया जाएगा, लेकिन राज्य भी राष्ट्रपति की सहमति से इस पर फैसला ले सकता है।


सरमा ने कहा था, हम इसके एक खंड, बहुविवाह पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। हम सितंबर में अगले विधानसभा सत्र में इस विधेयक को पेश करने की योजना बना रहे हैं और यदि हम किसी कारण से ऐसा करने में असमर्थ हुए, तो हम इसे जनवरी के सत्र करेंगे। विपक्षी दलों ने सरकार के फैसले को ध्यान भटकाने वाला और सांप्रदायिक बताया है, खासकर ऐसे समय में जब विधि आयोग को यूसीसी पर सुझाव मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed