{"_id":"5fcaab9c8ebc3ecf5e2c9c8b","slug":"expectation-of-corona-medicine-coming-with-vaccines-also-increased-indigenous-company-gets-biological-therapy-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके साथ कोरोना की दवा आने की भी उम्मीद बढ़ी, स्वदेशी कंपनी को मिली अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीके साथ कोरोना की दवा आने की भी उम्मीद बढ़ी, स्वदेशी कंपनी को मिली अनुमति
Sat, 05 Dec 2020 03:05 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस दवा (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए टीके के साथ जल्द ही दवा भी मिल सकती है। देश में पहली बार संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को अंतिम परीक्षण की मंजूरी दी गई है। जाइडस कैडिला कंपनी बायोलॉजिकल थेरेपी के जरिये मरीजों का उपचार कर रही है। दूसरे चरण के परीक्षण में जिन 40 मरीजों को दवा दी गई थी उनकी स्थिति गंभीर होने से बच गई। साथ ही ऑक्सीजन की कमी में भी सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
कंपनी के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद देश के 25 अस्पतालों में भर्ती 250 मरीजों पर परीक्षण होगा। दूसरे चरण में जिन मरीजों को एक खुराक दी गई उनमें 95 फीसदी संक्रमण मुक्त हुए।
विज्ञापन
बायोलॉजिकल थेरेपी को 2001 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आवश्यक दवाओं की सूची में जोड़ा था। हेपेटाइटिस सी में इस्तेमाल होने वाली इस दवा को भारतीय बाजार में 2011 में अनुमति मिली थी। जाइडस कैडिला कोरोना का टीका भी विकसित कर रहा है जो परीक्षण के दूसरे चरण में हैं। यह भारत का दूसरा स्वदेशी टीका है।
विज्ञापन