Goa : गोवा मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, सीएम सावंत राज्यपाल से मिले, कांग्रेस विधायक दल का भाजपा में विलय
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है, क्योंकि पार्टी को कांग्रेस छोड़कर आने वाले विधायकों को स्थान देना होगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक दल के सत्तारूढ़ भाजपा में विलय को स्पीकर रमेश तावडकर ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब सीएम प्रमोद सावंत नीत गोवा सरकार के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम सावंत ने आज राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की। उधर कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव पणजी पहुंच गए हैं। वे पार्टी में बगावत के बाद उत्पन्न स्थिति पर विचार करेंगे।
राज्यपाल से मिलने के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से कहा कि इस मुलाकात का बुधवार को हुए नाटकीय सियासी घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है। सावंत ने कहा कि वे 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यक्रमो पर विचार विमर्श के लिए राजभवन गए थे।
सावंत से उलट भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है, क्योंकि पार्टी को कांग्रेस छोड़कर आने वाले विधायकों को स्थान देना होगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत भी शामिल हैं।
40 सदस्यी गोवा विधानसभा में अब भाजपा के 28 विधायक हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में जब कांग्रेस के 15 विधायकों में से 10 भाजपा में शामिल हुए थे, तब सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने तीन मंत्रियों को हटाकर नवांगतुक वधायकों को जगह दी थी। यही पेटर्न इस बार भी दोहराया जा सकता है। मौजूदा सावंत सरकार में भाजपा के 11 मंत्री हैं, जबकि एमजीपी के सुदीन धवलीकर सहयोगी दल की ओर से मंत्री हैं। राज्य में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।
कांग्रेस विधायक दल के विलय को मंजूरी
इस बीच, गोवा विधानसभा के स्पीकर रमेश तावडकर ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राज्य कांग्रेस विधायक दल के सत्तारूढ भाजपा में विलय की मंजूरी दे दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कांग्रेस विधायकों के पत्र पर विचार के बाद यह फैसला किया। कांग्रेस विधायकों के पास दलबदल के लिए पर्याप्त संख्या बल है। कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ ने बुधवार को भाजपा विधायक दल में विलय की सहमति देते हुए प्रस्ताव पारित किया था।
गुंडूराव करेंगेस प्रदेश कांग्रेस नेताओं से बात
उधर, गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडूराव बुधवार देर रात पणजी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।